ओडिशा सरकार के रूप में हॉकी इंडिया को मिला नया प्रायोजक, इस ‘लोगो’ की जर्सी पहनकर खेलेंगे खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा सरकार ने हॉकी इंडिया के साथ गुरुवार को एक अनूठी भागीदारी का ऐलान किया। ओडिशा सरकार ने बतौर प्रायोजक हॉकी इंडिया के साथ अगले पांच साल के लिए करार किया। इस करार के तहत ओडिशा सरकार अगले पांच साल तक के लिए भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों की प्रायोजक होगी। यह घोषणा ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को एक भव्य समारोह में की।
इस मौके पर ओडिशा सरकार ने हॉकी इंडिया के प्रायोजक रूप में नया ‘लोगो’ भी जारी किया। अगले पांच साल तक अब भारत की महिला और पुरुष हॉकी टीमों अपनी जर्सी पर यह ‘लोगो’ पहन कर खेलेंगी। ओडिशा सरकार और हॉकी इंडिया के बीच पांच बरस के लिए करार की राशि कितनी है इसकी बाबत हॉकी इंडिया और सरकार ने किसी तरह का खुलासा नहीं किया।
ओडिशा 2018 में भुवनेश्वर में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होने वाले पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप भी टाइटल स्पॉन्सर है। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर बत्रा, आईओए के महासचिव राजीव मेहता, भारत के पूर्व ओलंपिक हॉकी ओलंपियन दिलीप टिर्की, पूर्व ओलंपियन हॉकी कप्तान धनराज पिल्लै और वीरेन रसकिन्हा के साथ देश की सीनियर पुरुष और महिला हॉकी टीमें, उनके कोच औैर पूरा स्पोर्ट स्टाफ भी मौजूद थे।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, ‘हम हॉकी इंडिया के साथ बतौर प्रायोजक जुड़ कर बेहद खुश हैं। हम हॉकी इंडिया का आभार जताते हैं उसने हमें यह मंच मुहैया कराया। ओडिशा में हॉकी महज खेल ही नहीं बल्कि जिंदगी जीने का ढंग है। ओडिशा की धरती ने देश को कई हॉकी ओलंपियनों के साथ ढेरो राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। यह पहला मौका है जब एक सरकार न केवल अपनी सीमा के भीतर एक खेल को बढ़ावा देगी बल्कि भारत में हॉकी प्रतिभाओं को खिलने और निखरने में मदद करेगी।’
वर्ल्ड कप से एक दिन पहले होगा भव्य उदघाटन समारोह: बत्रा
आईओए अध्यक्ष बत्रा ने ओडिशा सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा, ‘मुझे यह बताया गया है कि इस साल के आखिर में भुवनेश्वर में पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप से एक दिन पहले भव्य उदघाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। भुवनेश्वर मेरे लिए देश की खेल राजधानी है। मैं ओडिशा सरकार से यह गुजारिश करता हूं कि वह राज्य में इलीट एथलीटों के लिए एक हाई परफॉर्मेंस सेटर स्थापित करे।’ ओडिशा की विश्वख्यात गायिका सोना महापात्र भी उदघाटन समारोह में प्रस्तुति करेंगी।
भारत के पूर्व हाकी ओलंपियन और कप्तान दिलीप टिर्की ने कहा, ‘ओडिशा में हॉकी की जुनून की हद तक लोकप्रिय है। ओडिशा ने करीब दस हॉकी ओलंपियन दिए हैं और 60-70 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भारतीय टीम की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नुमाइंदगी की है। यहां तक ग्रामीण हॉकी टूर्नामेंट में बड़ी तादाद में प्रविष्टियां आती है। इन ग्रामीण टूर्नामेंट में जीतने पर बकरी दी जाती है और उसके लिए भी हर टीम जीत के पूरी ताकत लगा देती है। कोई भी ग्रामीण स्तर पर हॉकी में हारना चाहता। ग्रामीण टूर्नामेंट में मैं एक 58 बरस शख्स को खेलता देखकर हैरान रह गया।'