फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   mumbai magicians shift base to delhi

एचआईएल: मुंबई मैजिशियन ने बेस मुंबई से हटाया

Mon, 14 Jan 2013 07:30 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Mon, 14 Jan 2013 07:30 PM IST
विज्ञापन
mumbai magicians shift base to delhi

हॉकी इंडिया लीग की मुंबई मैजिशियन ने शिवसेना के विरोध के कारण सोमवार सुबह अपना बेस हटाकर दिल्ली करने का फैसला किया है। शिवसेना ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के टीम में शामिल होने के कारण रविवार को उनका अभ्यास सत्र बाधित किया था।

विज्ञापन


हॉकी इंडिया संयुक्त सचिव एसोसिएट मनोज भोरे ने कहा, ‘टीम ने अपना बेस दिल्ली में करने का फैसला किया है। खिलाड़ी सुबह मुंबई से दिल्ली पहुंच गए।’ यह पूछने पर कि पाकिस्तानी खिलाड़ी मुंबई में होने वाले मैचों में खेलेंगे तो भोरे ने कहा, ‘यह फैसला समिति को करना है। पाकिस्तानी खिलाड़ी सिर्फ  मुंबई की ही टीम का हिस्सा नहीं हैं बल्कि वे अन्य टीमों में भी शामिल हैं इसलिए इसका फैसला उन्हें ही करना है।’
विज्ञापन


रविवार को करीब 100 शिवसैनिकों ने मुंबई फ्रेंचाइजी में चार पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भागीदारी के खिलाफ  प्रदर्शन किया था और उनका अभ्यास सत्र में बाधा उत्पन्न की थी। हॉकी इंडिया लीग की छह टीमों में नौ पाकिस्तानी खिलाड़ियों से अनुबंध किया गया है, जिसमें मुंबई फ्रेंचाइजी ने महमूद राशिद, फरीद अहमद, मोहम्मद तौशिक और इमरान बट से करार किया है। मुंबई की टीम 16 जनवरी को राजधानी में दिल्ली के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। टीम का पहला घरेलू मैच 20 जनवरी को पंजाब के खिलाफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed