फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Mohammad Shahid Hospitalised, Dhanraj Pillay appeals to PM for treatment

महान खिलाड़ी शाहिद की मदद को खड़े करवाने पड़ रहे हैं हाथ

Sat, 02 Jul 2016 06:10 PM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Jul 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Shahid Hospitalised, Dhanraj Pillay appeals to PM for treatment
हॉकी

गुड़गांव के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हॉकी के दिग्गज मुहम्मद शाहिद की मदद के लिए हाथ खड़े करवाने की नौबत आन पड़ी है। सोशल मीडिया पर जहां शाहिद की मदद के लिए प्रस्तावों की बाढ़ आ चुकी है।

विज्ञापन


वहीं खेल मंत्री ने शुक्रवार को इस महान हॉकी खिलाड़ी की हर संभव मदद का आश्वासन ट्वीट तब कर दिया जब एक अन्य हॉकी दिग्गज धनराज पिल्लई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शाहिद के लिए मदद की गुहार लगा डाली।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय और रेल मंत्री की ओर से भी ड्रिब्लिंग के इस जादूगर के प्रति हमदर्दी दिखाने को न तो कोई ट्वीट किया गया और न ही अब तक कोई सुध ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/uploads/shhihs_5777b604a999e.jpg

शाहिद के बेटे मुहम्मद सैफ को दुख है कि उनके पिता को गुड़गांव के अस्पताल में दाखिल कराए तीन दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक किसी भी गणमान्य ने उनकी सुध नहीं ली है। यहां तक उनके नियोक्ता संस्थान रेलवे की ओर से भी कोई नहीं आया है।

सैफ के मुताबिक उनके पिता का लीवर ट्रांसप्लांट तभी किया जा सकता है जब तक उनकी किडनी में आए इन्फेक्शन को दूर न कर दिया जाए। किडनी में इन्फेक्शन की बात यहीं पता लगी है। अब तक उनके इलाज पर ढाई से तीन लाख रुपये का खर्च आ चुका है।

शाहिद को देखने के लिए कभी उनके कप्तान और मशहूर जोड़ीदार रहे जफर इकबाल और एमके कौशिक ही पहुंचे हैं। हालांकि कई खिलाड़ी फोन के जरिए उनके परिवार से हालचाल ले रहे हैं। दरअसल आज दोपहर धनराज पिल्लई ने शाहिद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की अपील की।

पिल्लई ने कहा शाहिद पीएम के संसदीय क्षेत्र से आते हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब तक किसी भी मंत्री और राजनेता ने उन्हें याद नहीं किया है। इसके कुछ ही देर बाद खेल मंत्रालय के ट्विटर हैंडल अकाउंट से खेल मंत्री जितेंद्र सिंह का ट्वीट आ गया कि वह शाहिद और बीपी गोविंदा के लिए हर संभव मदद का प्रयास करेंगे।

टैग के बावजूद पीएमओ को याद नहीं आए शाहिद

Mohammad Shahid Hospitalised, Dhanraj Pillay appeals to PM for treatment
सोशल मीडिया पर जब शाहिद के लिए प्रार्थनाओं का दौर चल रहा था। उस दौरान एक हॉकी प्रेमी ने अपने ट्वीट को पीएमओ, खेल मंत्रालय से टैग कर दिया। ट्वीट में लिखा गया था कि हॉकी के महानतम खिलाड़ियों में से एक वाराणसी के मुहम्मद शाहिद गंभीर रूप से बीमार हैं और एक अस्पताल में दाखिल हैं। आइए उनके लिए प्रार्थना करते हैं। बावजूद इसके पीएमओ की ओर से अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई गई।

हालांकि रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) की सचिव रेखा यादव का कहना है कि शाहिद की मदद के लिए कोशिशें चल रही हैं। कुछ कागजी कार्यवाहियों को निपटाया जा रहा है। इसके बाद उनके सारे इलाज का खर्च रेलवे वहन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed