फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Junior Hockey Nationals Postponed Due To Surge In corona virus cases

हॉकी पर भी कोरोना का असर: जूनियर महिलाओं की राष्ट्रीय स्पर्धा टली, झारखंड को मिली थी मेजबानी

Wed, 31 Mar 2021 03:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 31 Mar 2021 03:31 PM IST
विज्ञापन
Junior Hockey Nationals Postponed Due To Surge In corona virus cases
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना वायरस के मद्देनजर 11वीं जूनियर महिला हॉकी नेशनल्स को भी टाल दिया गया है। हॉकी इंडिया ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पहले टूर्नामेंट 3 से 12 अप्रैल के बीच झारखंड में प्रस्तावित था। टूर्नामेंट में मेजबान टीम खिताब की हैट्रिक जीतने के लिए तैयार थी। देशभर से 26 टीमों की प्रविष्टियां भी आ चुकी थी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि, 'कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या और स्थानीय राज्य अधिकारियों की सलाह के बाद, हॉकी इंडिया, मेजबान हॉकी झारखंड के परामर्श से जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2021 को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। हॉकी झारखंड को हाल ही में संपन्न 11वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप 2021 की मेजबानी के लिए राज्य सरकार से जबरदस्त समर्थन मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed