जर्मनी ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 5-0 से रौंदा, कल खेला जाएगा दूसरा मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व रैंकिंग में नंबर तीन की टीम जर्मनी ने शनिवार को भारतीय हॉकी टीम को 5-0 से रौंदा डसेलडोर्फ में खेले जा रहे चार मैच के टूर के पहले मुकाबले में भारतीय महिलाओं ने काफी निराश किया। जर्मनी की ओर से पिआ मैर्टन्स ने दो (10', 14') तो लिना मिकेल (20'), पॉलिन हिंज ने (28') और लिसा अल्टनबर्ग (41') ने एक-एक गोल किया।
The #IndianEves will come back stronger! 🇮🇳#IndiaKaGame #TourOfGermany #GERvIND pic.twitter.com/lZ21vJ2onN
— Hockey India (@TheHockeyIndia) February 27, 2021
जर्मनी की फॉरवर्ड पिआ मैर्टन्स ने मैच के 10वें मिनट में ही पहला गोल कर भारत पर दबाव बनाया और चार मिनट बाद एक और नेट कर मेहमानों को पूरी तरह बैकफुट पर डाल दिया। पहले क्वार्टर में भारत दो गोल से पिछड़ रहा था तो क्वार्टर में भी जर्मनी का आक्रामक खेल जारी रहा।
India win another PC at the 50th-minute mark but even that stands saved.
— Hockey India (@TheHockeyIndia) February 27, 2021
Keep fighting, #IndianEves!
🇩🇪 5 - 0 🇮🇳#IndiaKaGame #TourOfGermany #GERvIND pic.twitter.com/IQWbIepBu2
तीसरे क्वार्टर में भारत ने पलटवार की पुरजोर कोशिश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। मैच में भारतीय टीम के पास गोल करने के कई मौके भी आए, लेकिन पेनल्टी कॉर्नर गोल में तब्दील नहीं हो सके। अब दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा।