फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian womens hockey team loses 2-3 to World No. 2 Argentina

दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 3-2 से हराया

Wed, 27 Jan 2021 04:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 27 Jan 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
Indian womens hockey team loses 2-3 to World No. 2 Argentina
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : social media

भारतीय महिला हॉकी टीम जुझारू प्रदर्शन के बावजूद करीबी मुकाबले में बुधवार को दुनिया की दूसरे नंबर की टीम अर्जेंटीना से 2-3 से हार गई। अर्जेंटीना ने मिशेला रेटेगी के गोल के दम पर 25वें मिनट में बढ़त बना ली थी । इसके बाद भारत के लिए शर्मिला ने 34वें और गुरजीत कौर ने 40वें मिनट में गोल दागे।

विज्ञापन


अर्जेंटीना ने हालांकि आखिरी क्वार्टर में वापसी की और आगस्टिना गोर्जेलानी ने 50वें तथा ग्रानाटो मारिया ने 57वें मिनट में गोल करके टीम को जीत दिलाई। अर्जेंटीना ने शुरूआती गोल जल्दी कर लिया था। उसे छठे, 21वें और 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिले जिन्हें भारतीय गोलकीपर सविता और डिफेंडरों ने बचाया । मेजबान ने हालांकि 25वें मिनट में पेनल्टी को तब्दील करके बढत बनाई।
विज्ञापन


50वें मिनट में बदला मैच का रुख
हाफ टाइम के बाद भारत ने मजबूती से वापसी की और काफी अनुशासित प्रदर्शन किया। वहीं अर्जेंटीना के लिए हमले बोलना कठिन हो गया था। भारत का पहला गोल नवजोत कौर के पास पर शर्मिला ने दागा। अर्जेंटीना को जवाबी हमले में मिला पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया। भारत के लिए दूसरा गोल 40वें मिनट में ड्रैग फ्लिकर गुरजीत ने किया। इसके तुरंत बाद दोनों टीमों को एक एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल नहीं हो सका। अर्जेंटीना को 50वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे गोल में बदलकर मेजबान ने मैच का रूख बदल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे लिए बड़ा सबक है और अगले मैच में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे- मारिन
भारत के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने हाकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा, 'हम जीत के करीब थे लेकिन अर्जेंटीना जैसे विरोधी के सामने आखिरी सीटी बजने तक एकाग्रता बनाये रखना जरूरी है । इस मैच में यह सबक मिला कि चारों क्वार्टर में अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है।' मारिन ने कहा, 'एक बार बढत बनाने के बाद हमें संयम से काम लेना चाहिए था। यह हमारे लिए बड़ा सबक है और अगले मैच में हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed