फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian womens hockey team holds Australia to 2-2 draw in Olympic Test Event

भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक टेस्ट इवेंट में ऑस्ट्रेलिया को 2-2 से ड्रॉ पर रोका

Sun, 18 Aug 2019 01:45 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 18 Aug 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
Indian womens hockey team holds Australia to 2-2 draw in Olympic Test Event
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : social Media

भारतीय महिला हॉकी टीम ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए रविवार को यहां ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता के राउंड रोबिन लीग मैच में दुनिया की दूसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया को 2-2 से ड्रा पर रोका। टूर्नामेंट के दूसरे मैच में भारत के लिए वंदना कटारिया (36वें मिनट) और गुरजीत कौर (59वें मिनट) ने गोल किए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कैटलिन नोब्स ने 14वें और ग्रेस स्टीवर्ट ने 43वें मिनट में गोल दागे। 

विज्ञापन


दुनिया की 10वें नंबर की भारतीय टीम ने आक्रामक तरीके से मैच की शुरुआत की। उसने ऑस्ट्रेलिया की आक्रामक हॉकी जैसा ही खेल दिखाया जिससे दोनों टीमों ने पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। हालांकि दोनों ही गोल नहीं कर सकीं। लेकिन 14 वें मिनट में भारतीय डिफेंडर ने गोल पर एक शाट रोक दिया जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को पेनल्टी स्ट्रोक दिया गया। नोब्स ने गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाने में कोई गलती नहीं की।
विज्ञापन


दुनिया की दूसरे नंबर की टीम दूसरे क्वार्टर में पूरी तरह से हावी रही और कई पेनल्टी कार्नर हासिल कर भारतीय टीम को दबाव में ला दिया। भारतीय गोलकीपर सविता ने कई अच्छे बचाव किए, जिससे हाफ टाइम तक ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे रही। तीसरे क्वार्टर में फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा रहा और पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल करने के कुछ मौके बनाए। पर सविता ने फिर शानदार बचाव किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वंदना कटारिया ने 36 वें मिनट में बराबरी गोल दागा। पर यह बढ़त ज्यादा समय तक नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया ने 43वें मिनट में ग्रेस स्टीवर्ट की बदौलत स्कोर 2-1 से कर दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने मजबूत वापसी करने की कोशिश की। टीम ने 59 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। ड्रैग-फ्लिकर गुरजीत कौर ने गोल कर मैच ड्रॉ कराया। भारतीय टीम अपने तीसरे और आखिरी राउंड राबिन मैच में मंगलवार को चीन से भिड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed