फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian women's hockey team returned home got heroes' welcome at airport

एशिया कप जीतकर स्वदेश लौटी महिला हॉकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत

Tue, 07 Nov 2017 02:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 07 Nov 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
Indian women's hockey team returned home got heroes' welcome at airport
एशिया कप जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : PTI

रानी रामपाल की अगुवाई वाली काकामिगहारा (जापान) मे महिला एशिया कप हॉकी खिताब जीतने वाली भारतीय टीम की नायिकाओं का सोमवार रात को यहां इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत हुआ। जैसे ही भारत की कप्तान रानी रामपाल महिला एशिया कप की ट्रॉफी लिए एयरपोर्ट से बाहर आईं तो टेलिविजन और अखबारों के संवाददाताओं में उनसे बात करने की होड़ सी लग गई। रानी के साथ भारत के चीफ कोच हरेन्द्र सिंह भी बाहर आए। भारत की महिला हॉकी टीम के स्वागत के लिए संवाददाताओं और टीवी और अखबार के फोटोग्राफरों से करीब सौ लोग मौजूद थे। भारत की कप्तान रानी रामपाल और फाइनल में भारत की किले की मुस्तैदी से हिफाजत करने वाली गोलरक्षक सविता ने कहा कि मैं यहां अपनी पूरी टीम के जोरदार स्वागत से अभिभूत हैं।

विज्ञापन



भारत की कप्तान रानी रामपाल ने कहा,‘हमारे लिए एशिया कप खिताब जीतकर अगले साल होने वाले महिला हॉकी विश्व कप के लिए लिए क्वॉलिफाई कर लिया। हमारी टीम ने पूरे एशिया कप में बेहतरीन हॉकी खेली। इस कामयाबी से हमारी टीम का राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के लिए विश्वास बढ़ेगा। मुझे पूरा भरोसा है कि हमारी टीम जीत की इस लय को आगे इन दोनों टूर्नामेंट में लेकर जाती।’
विज्ञापन



भारत के चीफ कोच हरेन्द्र सिंह ने कहा, ‘मैंने पिछले महीने सोएर्ड मराइन से भारत के चीफ कोच की जि मेदारी संभालने पर मैंने लड़कियों के खेल और उनकी शैली से बहुत बदलाव करने की बजाय उनकी जेहनी सोच को बदलाव पर तवज्जो दी,। मैंने लड़कियों से कहा कि वे सब कुछ भूलकर सकारात्मक हॉकी खेलेंगी तो अच्छे नतीजे खुद मिलेंगे। नतीजा आपके सामने हैं। मैं इस जीत का श्रेय किसी एक को नहीं  बल्कि पूरी टीम को देना चाहूंगा। मैंने लड़कियों से कहा कि वे एक समय में केवल एक मैच की बाबत सोचे और उन्होंने मेरे इस मंत्र को मैदान पर दिखाया। नतीजा सामने है कि हम अपनी योग्यता के आधार पर सीधे महिला विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई करने के मकसद को पाने में कामयाब रहे। हम केवल यही नहीं रुकना चाहते हैं। हम अब इस पर फोकस हैं कि आगे हम क्या बेहतर करना है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed