{"_id":"684d839e222a47cab00117d4","slug":"indian-women-s-hockey-team-loses-to-australia-in-fih-pro-league-match-report-and-updates-2025-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pro League: भारतीय महिला हॉकी टीम को प्रो लीग में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार, वापसी की कोशिश नहीं हुई सफल","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Pro League: भारतीय महिला हॉकी टीम को प्रो लीग में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार, वापसी की कोशिश नहीं हुई सफल
Sat, 14 Jun 2025 07:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 14 Jun 2025 07:44 PM IST
सार
भारतीय खिलाड़ियों ने पिछड़ने के बाद वापसी की और दीपिका तथा नेहा ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर ऑस्ट्रेलिया की बढ़त कम करने की कोशिश की, लेकिन वह हार नहीं टाल सकीं।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : Hockey India Video Screen Grab
विस्तार
भारतीय महिला हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम इस मैच में तीन गोल से पिछड़ रही थी, लेकिन टीम ने वापसी की कोशिश की, पर पूरी तरह इसमें सफल नहीं हो सकी। ऑस्ट्रेलिया ने कोर्टनी शोनेल (16वें मिनट), लेक्सी पिकरिंग (26वें मिनट) के मैदानी गोल और टैटम स्टीवर्ट (35वें मिनट) के पेनल्टी स्ट्रोक पर किए गए गोल से 3-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।
विज्ञापन
दीपिका-नेहा ने कराई वापसी
भारतीय खिलाड़ियों ने पिछड़ने के बाद वापसी की और दीपिका तथा नेहा ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर ऑस्ट्रेलिया की बढ़त कम करने की कोशिश की, लेकिन वह हार नहीं टाल सकीं। भारत ने शुरू में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की मजबूत रक्षा पंक्ति को भेदने में विफल रहा। नौवें मिनट में ऑस्ट्रेलिया को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारत ने उसका अच्छी तरह से बचाव किया। इसके बाद 13वें मिनट में ऑस्ट्रेलियाई गोलकीपर एलीशा पावर ने शानदार बचाव करके भारत के प्रयासों को नाकाम किया। दूसरे क्वार्टर के शुरू होने के एक मिनट बाद ही भारत की रक्षापंक्ति की गलती का फायदा उठाकर शोनेल ने गोल कर दिया।

इसके 10 मिनट बाद ऑस्ट्रेलिया ने पिकरिंग के गोल से अपनी बढ़त दोगुनी कर दी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो क्वार्टर में दबदबा बनाए रखा और हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त हासिल कर ली। तीसरे क्वार्टर के पांच मिनट बाद आस्ट्रेलिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन सुनीता टोप्पो ने खतरे को टाल दिया। ऑस्ट्रेलिया को इसके बाद पेनल्टी स्ट्रोक मिला और स्टीवर्ट ने बिना कोई गलती किए अपनी टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी।
आखिरी वक्त में चूका भारत
अंतिम क्वार्टर भारत के नाम रहा और अपने पहले पेनल्टी कॉर्नर से अंतर को कम किया, जिसे दीपिका ने बड़े ही शानदार तरीके से गोल में बदला। भारत ने जल्द ही लगातार दो और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन दोनों ही बेकार गए। अंतिम हूटर से आठ मिनट पहले, भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार नेहा ने रिबाउंड से गोल किया। मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले भारत के पास पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का मौका था लेकिन वह चूक गया।