फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian women’s hockey team focus on speed and agility

महिला हॉकी शिविर में ध्यान रफ्तार और चुस्ती फुर्ती पर, कोच बोले- खिलाड़ियों को रहना होगा चोट से दूर

Wed, 14 Feb 2018 09:07 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Wed, 14 Feb 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
 Indian women’s hockey team focus on speed and agility
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : File
हॉकी इंडिया ने शुक्रवार से शुरू होने वाले महिला राष्ट्रीय शिविर के लिए 34 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने रफ्तार और चुस्ती फुर्ती की जरूरत पर जोर दिया है। हरेंद्र ने शिविर से पहले कहा, ‘2018 बहुत ही अहम वर्ष है, क्योंकि इसमें काफी बड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसलिए टीम का फिट रहना और चोटों से मुक्त होना जरूरी है, लेकिन साथ ही खिलाड़ियों का चुस्त होने के साथ तेज होना भी आवश्यक है। 
विज्ञापन


इससे पहले महिला खिलाड़ियों का यो-यो टेस्ट भी हुआ था उन्होंने साथ ही कहा, ‘इसे ध्यान में रखते हुए हमारे कई सत्र होंगे, ताकि हम खिलाड़ियों का नेतृत्व कर सकें और उन्हें शिक्षित करें कि बड़े टूर्नमेंट में लक्ष्य हासिल करने के लिए फिटनेस की क्या महत्ता है।’ भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2017 का अंत जापान में एशिया कप जीतकर किया था। वह बंगलूरू में भारतीय खेल प्राधिकरण में शिविर में रिपोर्ट करेंगी।
विज्ञापन

 

कोरियाई दौरे से होगी शुरुआत

 Indian women’s hockey team focus on speed and agility
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : File
महिला हॉकी टीम इस साल अपने अभियान की शुरुआत कोरियाई दौरे से करेगी जो तीन से 12 मार्च तक आयोजित होगा, जिसमें वह मेजबानों के खिलाफ  पांच मैच खेलेगी। मई में टीम कोरिया लौटेगी और अपने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब का बचाव करेगी। हरेंद्र ने कहा, ‘कोरिया का दौरा अहम है क्योंकि हम कोरिया में कुछ संयोजन इस्तेमाल करना चाहते हैं और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना होने से पहले कुछ मैच अभ्यास करना चाहते हैं।’ 

उन्होंने कहा, ‘पांचवीं महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी कोरिया में होगी, इसलिए उस देश के हालात में खेलने का आदि होना अच्छा है। साथ ही बड़े टूर्नामेंट से पहले घरेलू टीम के खिलाफ  खेलना हमेशा ही अच्छा होता है।

टीम :  सविता, रजनी इतिमारपू, स्वाती, दीप ग्रेस इक्का, पी सुशीला चानू, सुनीता लाकड़ा, गुरजीत कौर, हनियालुम लाल राउत फेली, नवदीप कौर,  रश्मिता मिंज, नीलू, नमिता टोप्पो, निक्की प्रधान, दीपिका यादव, रेणूका यादव, नवजोत कौर, मोनिका, लिलिमा मिंज, नेहा गोयल, एम लिली चानू, निलांजली राय, सुमन देवी, रानी, वंदना कटारिया, प्रीति दुबे, रीना खोखर, अनूपा बार्ला, सोनिका ललरेमसियामी, पूनम रानी, नवनीत कौर और नवप्रीत कौर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed