फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian women Hockey team start with 2-1 win over Japan in Olympic test event

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को हराकर ओलंपिक टेस्ट इवेंट का किया शानदार आगाज

Sat, 17 Aug 2019 01:53 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 17 Aug 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
Indian women Hockey team start with 2-1 win over Japan in Olympic test event
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : social Media

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को ओलंपिक टेस्ट इवेंट का शानदार आगाज करते हुए पहले मैच में मेजबान जापान को शिकस्त दी। महिला हॉकी टीम ने जापान पर 2-1 से जीत दर्ज की।

विज्ञापन


भारत ने पेनल्टी कार्नर विशेषज्ञ गुरजीत कौर की मदद से नौंवे ही मिनट में बढ़त बना ली थी, लेकिन मेजबान टीम ने 16वें मिनट में अकी मितसुहासी के मैदानी गोल से 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। हालांकि गुरजीत ने फिर 35वें मिनट में पेनल्टी कार्नर से गोल दाग कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया जो निर्णायक रहा। 
विज्ञापन


भारतीय टीम ने आक्रामक शुरूआत की और पहले 10 मिनट में ही उसे कुछ मौके मिल गए। दोनों टीमें ओलंपिक खेलों के दिशानिर्देशों के अनुसार 16 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थीं। दोनों ने समय समय पर पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों को अंदर बाहर किया। जापान को खिलाड़ी बदलने का फायदा हुआ और 29 साल की मितसुहासी ने टीम के लिए गोल कर बराबरी दिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम ज्यादा हमले बोल रही थी, हालांकि दोनों टीमें एक दूसरे की रणनीति को अच्छी तरह समझ रही थी, क्योंकि दोनों पिछले दो वर्षों में आपस में काफी बार खेली हैं। इससे हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 रहा।


तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने शुरू में दबदबा बनाया और 35वें मिनट में एक और पेनल्टी कार्नर हासिल किया। 23 वर्षीय गुरजीत ने इस मौके को गोल में तब्दील कर दिया। मेजबान टीम ने बचे हुए समय में बराबरी करने की कोशिश की, लेकिन उसके खिलाड़ी मौकों का फायदा नहीं उठा पाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed