फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian women hockey team loses 0-2 to Germany in 3rd game

GERvIND: भारतीय महिला हॉकी टीम ने गंवाई सीरीज, जर्मनी ने पुरुष हॉकी टीम को ड्रॉ पर रोका

Tue, 02 Mar 2021 07:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डसेलडोर्फ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डसेलडोर्फ Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 02 Mar 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
Indian women hockey team loses 0-2 to Germany in 3rd game
जर्मनी बनाम भारत - फोटो : social media

टोक्यो ओलंपिक की तैयारी में जुटी भारतीय महिला हॉकी टीम को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। जर्मनी ने मंगलवार को तीसरे मुकाबले में भारत को 2-0 से हराकर हराकर चार मैचों की सीरीज में 3-0 से बढ़त बना ली है। जर्मनी की तरफ से सोंजा जिमेरमैन ने 26वें और फ्रांसिस्का हाउके ने 42वें मिनट में गोल दागे। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा व आखिरी मुकाबला गुरुवार को खेला जाएगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले 15 मिनट में भारत ने शानदार खेल दिखाया
मेजबान टीम शुरूआत में लय नहीं बना सकी और पहले क्वार्टर में उसका पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया। भारतीय डिफेंस ने पहले 15 मिनट में शानदार खेल दिखाया। जर्मनी को दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में भी पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन उस पर गोल नहीं हो सका। जर्मनी के लिए पहला गोल 26वें मिनट में जिमेरमैन ने किया तीसरे क्वार्टर में हाउके ने जर्मनी की बढ़त दुगुनी कर दी।


जर्मनी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ड्रॉ पर रोका
कोरोना महामारी के बीच एक साल बाद पहले मैच में 6-1 से धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मंगलवार को जर्मनी ने 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। मेजबान जर्मनी ने आज बेहतर वापसी करते हुए भारतीयों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। भारत के लिए जरमनप्रीत सिंह ने 14वें मिनट में गोल किया। जर्मनी के मार्टिन हानेर ने 29वें मिनट में बराबरी का गोल दागा। इसके बाद दोनों टीमों ने रक्षात्मक हॉकी का प्रदर्शन किया और कोई गोल नहीं हो सका। अब भारतीय टीम यूरोप दौरे के आखिरी चरण में बेल्जियम जायेगी जहां उसे छह और आठ मार्च को ब्रिटेन से खेलना है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed