फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian Women Hockey team lose against New Zealand

भारतीय महिला हॉकी टीम को न्यूजीलैंड ने हराया

Wed, 29 Jan 2020 01:11 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 29 Jan 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Indian Women Hockey team lose against New Zealand
Indian Women Hockey vs New Zealand - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय महिला हॉकी टीम को न्यूजीलैंड ने बुधवार को तीसरे मैच में 1-0 से हरा दिया। मैच में एकमात्र गोल न्यूजीलैंड की होप राल्फ ने 37वें मिनटमें किया। इससे पहले भारतीय टीम ने पहले मैच में न्यूजीलैंड की डेवलपमेंट टीम को 4-0 से हराया था, लेकिन अगला मैच 1-0 से हार गई । भारत ने आक्रामक शुरूआत की और दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कार्नर बनाया, लेकिन उस पर गोल नहीं हो सका।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने भी शुरू में दो पेनल्टी कार्नर बनाए, लेकिन भारतीय डिफेंस काफी मजबूत था। भारतीय कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि हमने डिफेंस में आज कुछ प्रयोग किए और न्यूजीलैंड को सर्कल में घुसने के मौके दिए। इस समय ये सारे प्रयोग करना सही है क्योंकि हम ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरे क्वार्टर में भारतीय स्ट्राइकरों ने पेनल्टी कार्नर बनाया लेकिन मेजबान ने गोल नहीं होने दिया। मारिन ने कहा कि हमारे खेल में मैच दर मैच सुधार आ रहा है और हम हर अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस समय नतीजे अहम नहीं बल्कि प्रक्रिया महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद न्यूजीलैंड ने तीसरे क्वार्टर की सकारात्मक शुरूआत की और 37वें मिनट में गोल कर लिया। आखिरी क्वार्टर में न्यूजीलैंड को दो और भारत को एक पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन गोल नहीं हो सका। भारतीय टीम चार फरवरी को ब्रिटेन से खेलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed