{"_id":"5c531de4bdec224c7f23c411","slug":"indian-women-hockey-team-held-2-2-by-spain-in-fourth-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिला हॉकी ने स्पेन को बराबरी पर रोका, 2-2 से मैच ड्रॉ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय महिला हॉकी ने स्पेन को बराबरी पर रोका, 2-2 से मैच ड्रॉ
Thu, 31 Jan 2019 09:40 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 31 Jan 2019 09:40 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम स्पेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला हॉकी टीम को मध्यांतर तक दो गोल की बढ़त बनाने के बावजूद चौथे और आखिरी मैच में स्पेन से 2-2 से ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
भारत के लिए दीप ग्रेस इक्का (आठवां) और नवनीत कौर (26वां मिनट) ने गोल दागे जबकि स्पेन के लिए लूसिया जिमेनेज (35वां) और क्लारा कार्ट (39वां) ने गोल किए।इस ड्रॉ के बाद चार मैचों की शृंखला 1-1 से बराबर रही। स्पेन ने पहले मैच में 3-2 से जीत दर्ज की जबकि दूसरा मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। भारत ने तीसरा मैच 5-2 से जीता। अब भारत का सामना विश्व कप रजत पदक विजेता से दो फरवरी को होगा।
विज्ञापन
भारत की शुरुआत बहुत आक्रामक रही और स्पेन के डिफेंस में भारतीयों ने कई बार सेंध लगाई। भारत को पहले ही क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक मिल गया लेकिन उस पर गोल नहीं हो सका। दीप ग्रेस इक्का ने हालांकि आठवें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल करकेभारत को बढ़त दिलाई। दूसरे क्वार्टर में भारतीय फारवर्ड पंक्ति ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया और स्ट्राइकर नवनीत कौर ने रानी रामपाल की मदद से 26वें मिनट में फील्ड गोल दागा।
विज्ञापन
हाफटाइम तक भारत ने 2-0 से बढत बना ली थी। ब्रेक के बाद स्पेन ने पलटवार करते हुए पहले ही मिनट में लूसिया के गोल की मदद से अंतर कम किया। स्पेन के लिए दूसरा गोल क्लारा ने 39वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर दागा । आखिरी क्वार्टर में कोई टीम गोल नहीं कर सकी ।