महिला हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रानी रामपाल को बनाया कप्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुभवी स्ट्राइकर कप्तान रानी रामपाल की अगुवाई में हॉकी इंडिया ने लंदन में 21 जुलाई से शुरू हो रहे महिला हॉकी विश्व कप के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम शुक्रवार को घोषित कर दी। अनुभवी गोलरक्षक सविता पूनिया को टीम का उपकप्तान बरकरार रखा गया है।
स्पेन दौरे पर गई यंग गोलरक्षक स्वाति की जगह महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी और स्पेन दौरे पर टीम से बाहर रहने के बाद एक बार फिर अनुभवी रजनी इतिमारपू की भारतीय टीम में वापसी हुई है। अनुभवी फुलबैक सुशीला देवी पुरखंबम की जगह रीना खोखर को टीम में शामिल किया जरूर कुछ चौंकाने वाला है। भारत की 18 सदस्यीय टीम खासी संतुलित है।
चोट के कारण महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर रहने के बाद कप्तान रानी रामपाल ने स्पेन में पांच मैचों के दौरे पर बढिय़ा प्रदर्शन कर दिखाया कि वह स्ट्राइकर वंदना कटारिया और ललरेमसियामी का रंग में है। भारत की स्ट्राइकरों की इस त्रिमूर्ति होना भारतीय टीम के लिए खासा सुखद है। भारत के लिए एक और अच्छी बात यह है कि यंग ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर पेनल्टी कॉर्नर पर अचूक निशाने लगा रही है।
भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी कोर ग्रुप की संभावितों के साथ बेंगलुरू में इस विश्व कप के लिए तैयारी में जुटी हैं। स्पेन दौरे में गई 20 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल गोलरक्षक स्वाति और फुलबैक सुशीला देवी पुरखंबम के साथ यंग सुमन देवी थोडम और फॉरवर्ड अनूपा बारला को विश्व कप के लिए घोषित टीम में जगह नहीं दी गई है।
भारत की महिला टीम इस प्रकार है : गोलरक्षक : सविता पूनिया (उपकप्तान), रजनी इतिमारपू। रक्षापंक्ति : सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एक्का, दीपिका, गुरजीत कौर, रीना खोखर। मध्यपंक्ति : नमिता टोपो, लिलिमा मिंज, मोनिका, नेहा गोयल, नवजौत कौर, निकी प्रधान। अग्रिम पंक्ति : रानी रामपाल, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, ललरेमसियामी, उदिता।
भारत के महिला विश्व कप ग्रुप मैचों का कार्यक्रम : 21 जुलाई भारत वि. इंग्लैंड (शाम साढ़े छह बजे से), 26 जुलाई भारत वि.आयरलैंड (शाम साढ़े छह बजे से) और 29 जुलाई भारत वि. अमेरिका (रात साढ़े नौ बजे से) मैचों का समय भारतीय समयानुसार)। क्वॉर्टर फाइनल 1 और 2 अगस्त को, सेमीफाइनल 4 अगस्त को और फाइनल और कांसे के लिए मुकाबला 5 अगस्त को होगा।
पहला लक्ष्य क्वॉर्टर फाइनल के लिए क्वॉलिफाई करना : मराइन
भारत की महिला हॉकी टीम के चीफ कोच सोएर्ड मराइन ने कहा, 'कोर ग्रुप की खिलाडिय़ों में महिला विश्व कप के लिए 18 सदस्यीय टीम चुनना कोई आसान फैसला नहीं था। हमारा पहला लक्ष्य क्वॉर्टर फाइनल के लिए क्वॉलिफाई करना है। हम इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में खचाखच भरे स्टेडियम में बढ़िया आगाज का भरोसा है। हमारी टीम अनुभवी और नौजवान खिलाड़ियों की मिली जुली सर्वश्रेष्ठ टीम है। हमारा मानना है कि हमारा टीम में लंदन में कामयाब होने का दम है। स्पेन दौरे पर कामयाब प्रदर्शन से हमारी टीम को महिला विश्व कप में बढ़िया प्रदर्शन का विश्वास आया है।'