फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian senior hockey player sv sunil retires from interntional hockey

एलान: भारतीय हॉकी के स्टार खिलाड़ी एसवी सुनील ने लिया संन्यास, दो दिन के अंदर तीसरे सीनियर खिलाड़ी ने दिया झटका

Fri, 01 Oct 2021 05:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 01 Oct 2021 05:10 PM IST
सार

भारतीय हॉकी टीम के स्टार अनुभवी खिलाड़ी एसवी सुनील ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया है। भारतीय टीम की तरफ से फॉरवर्ड में खेलने वाले 32 वर्षीय सुनील ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट से इस बारे में जानकारी दी। 
 

विज्ञापन
Indian senior hockey player sv sunil retires from interntional hockey
एसवी सुनील - फोटो : twitter@TheHockeyIndia

विस्तार

भारतीय हॉकी को दो दिन में तीसरा झटका लगा है। टीम के एक और स्टार अनुभवी खिलाड़ी एसवी सुनील ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया है। भारतीय टीम की तरफ से फॉरवर्ड में खेलने वाले 32 वर्षीय सुनील ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट से इस बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने एक लंबी और भावुक पोस्ट लिखकर अपने हॉकी करियर और भविष्य को लेकर अपनी बात रखी। साल 2007 में सीनियर टीम से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले सुनील दो ओलंपिक का हिस्सा रहे। उन्होंने 2012 लंदन और 2016 में रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। लेकिन वह टोक्यो ओलंपिक के लिए टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। 
विज्ञापन


सुनील ने 14 साल के लंबे करियर के दौरान 264 मुकाबले खेले और 72 गोल दागे। वह कई ऐतिहासिक पल का भी गवाह रहे। वह 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत, 2014 एशियाई खेलों में स्वर्ण और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे और जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को मौका देने का समय

सुनील ने अपनी पोस्ट में लिखा, '14 साल से अधिक हो गया जब मैंने पहली बार भारतीय जर्सी पहनी थी। मैंने फैसला किया है कि मैं अगले हफ्ते से शुरू होने वाले राष्ट्रीय कैंप का हिस्सा नहीं रहूंगा। अगर मैं यह कहूं कि मैं इससे खुश हूं तो यह सभी से झूठ बोलना होगा।'
 



सुनील ने टोक्यो ओलंपिक टीम का हिस्सा नहीं रहने पर कहा, 'मैं हमेशा से चाहता था कि मैं अपनी टीम को ओलंपिक पोडियम में पहुंचाने में मदद करूं। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। लेकिन मेरे साथियों द्वारा कांस्य जीतना एक खास अहसास है।'

अर्जुन अवार्डी सुनील ने कहा, 'पेरिस ओलंपिक 2024 में सिर्फ तीन साल बाकी हैं ऐसे में एक सीनियर के तौर पर मेरे लिए जरुरी है कि मैं युवाओं को रास्ता दूं और भविष्य के लिए एक विजेता टीम बनाने में भूमिका निभाऊं।  

बता दें कि इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को टोक्यो ओलंपिक का हिस्सा रहे दो सीनियर खिलाड़ी रुपिंदर पाल सिंह और बीरेंद्र लाकड़ा ने भी अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed