फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian play artistic hockey says mohammed shahid

कलात्मक हॉकी ही खेलें भारतीय: मोहम्मद शाहिद

Mon, 14 Jan 2013 07:32 PM IST
नई दिल्ली/सौरभ गुप्ता
नई दिल्ली/सौरभ गुप्ता Updated Mon, 14 Jan 2013 07:32 PM IST
विज्ञापन
indian play artistic hockey says mohammed shahid

हॉकी में एस्ट्रो टर्फ आने के बाद भले ही यूरोपियन शैली भारत की कलात्मक शैली पर भारी पड़ रही लेकिन पूर्व कप्तान और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मोहम्मद शाहिद आज भी कलात्मक शैली के पक्ष में खड़े नजर आते हैं। यहां हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए शाहिद ने अमर उजाला से खास बातचीत में साफ कहा कि वह चाहते हैं कि भारतीय खिलाड़ी यूरोपियन शैली को न अपनाए और कलात्मक शैली में ही खेले।

विज्ञापन


दुनिया के सबसे बेहतरीन ड्रिबलिंग खिलाड़ी माने जाने वाले इस पूर्व कप्तान ने कहा कि ड्रिबलिंग करने का यह मतलब नहीं है कि आप तेज हॉकी नहीं खेल सकते। जब मैं खेला करता था तो मैं ड्रिबलिंग करते हुए तेजी के साथ विपक्षी टीम के डी में घुस जाता था। मैं चाहता हूं कि भारतीय खिलाड़ी भी इसी काबिलियत को अपनाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि एचआईएल से कई कलात्मक खिलाड़ी निकलेंगे। मेरी नजर ऐसे खिलाड़ियों पर रहेगी जिसमें कलात्मक हॉकी खेलने की काबिलियत हो। यदि कोई ऐसा खिलाड़ी मुझे मिलता है तो मैं उसकी प्रतिभा को निखारने में उसी मदद करूंगा।’ साथ ही उन्होंने कहा कि एचआईएल से भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी खिलाड़ियों के साथ तालमेल बिठाने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें वक्त के साथ बदलने की जरूरत
मोहम्मद शाहिद के साथ इसी कार्यक्रम में शिरकत कर रहे पूर्व ओलंपियन मीर रंजन नेगी ने भारतीय शैली के अलावा यूरोपियन शैली को भी अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा, ‘भारतीय हॉकी को वक्त के साथ बदलने की जरूरत है। आस्ट्रेलियन टीम दोनों तरह की शैलियों को अपनाकर ही आज विश्व हॉकी में शीर्ष पर है। हमें भी सभी शैलियों का मिश्रण अपनाना चाहिए और तभी हम यूरोपियन टीमों को टक्कर दे सकते हैं।’

हिंदी में हॉकी कमेंट्री का प्रशंसक लेंगे मजा
हॉकी इंडियन लीग (एचआईएल) में भारतीय प्रशंसक स्टार क्रिकेट पर हिंदी कमेंट्री का भी लुत्फ उठा सकेंगे। पूर्व दिग्गज ओलंपिक खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद, मीर रंजन नेगी, परगट सिंह, दीपक ठाकुर और जुगराज सिंह बतौर हिंदी में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे।


हॉकी को बदल देगी एचआईएल
हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के ब्रांड एबेंसडर पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिंधू ने कहा कि यह लीग भारतीय हॉकी को फर्श से अर्श तक पहुंचा देंगी। सिंधू ने हॉकी को मदर स्पोर्ट्स खेल बताते हुए कहा, ‘क्रिकेट उधार का खेल है जो हमने इंग्लैंड से लिया लेकिन हॉकी हमारा अपना खेल है। एचआईएल के जरिए पूरी दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी एक साथ पहली बार भारत में खेलने के लिए आ रहे हैं। यह लीग युवाओं के लिए नए दरवाजे खोलेगी और मुझे उम्मीद है कि इस लीग के शुरू होने के बाद भारतीय हॉकी एक बार फिर शिखर पर पहुंचेगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed