भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को उसी के घर में 6-1 से रौंदा, महिलाओं की लगातार दूसरी हार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनाकाल में 12 माह बाद भारतीय हॉकी टीम ने पीआर श्रीजेश के नेतृत्व में धमाकेदार वापसी की है। पुरुष टीम ने मेजबान जर्मनी को 6-1 से रौंदते हुए चार मैच के यूरोप टूर की जबरदस्त शुरुआत की। क्रेफेल्ड में रविवार को खेले गए इस मैच के पहले क्वार्टर तक दोनों टीम 1-1 से बराबर थी, लेकिन अगले तीन क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने पांच गोल दाग दिए।
FT: 🇩🇪 1 - 6 🇮🇳
This score-line has us smiling from ear to ear.
Congratulations to the #MenInBlue on resuming International hockey victoriously! 💙#IndiaKaGame #TourOfEurope #GERvIND pic.twitter.com/glAUt3eZ5H— Hockey India (@TheHockeyIndia) February 28, 2021विज्ञापन
नीलकांता शर्मा ने 13वें मिनट में शुरुआत की, जिसके बाद विवेक सागर प्रसाद ने (27', 28'), ललित कुमार उपाध्याय (41'), आकाशदीप सिंह (42') और हरमनप्रीत सिंह (47') ने जर्मनी के डिफेंस की बखिया उधेड़ दी। यह साल 2021 में भारत की पहली जीत भी है।
Give it up for today's goal scorers! 🏑🙌
— Hockey India (@TheHockeyIndia) February 28, 2021
Nilakanta Sharma 13'
Vivek Sagar 27' 27'
Lalit Upadhyay 41'
Akashdeep Singh 42'
Harmanpreet Singh 47' pic.twitter.com/OhibXQen7m
मैच के बाद भारतीय गोलकीपर और कप्तान श्रीजेश ने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। लंबे अंतराल के बाद एक जबरदस्त विजय मिली। कोच की बातों ने टीम में जोश भरा। यह वही जर्मन दल है जो FIH हॉकी प्रो लीग खेलेगी, और मुझे लगता है कि हम विरोधियों के खिलाफ बेहतरीन खेले। एक यूनिट के रूप में सभी सालभर बाद टर्फ पर उतर रहे थे। हमने काफी तैयारियां की थी, जिसे मैदान पर जाकर उतार दिया।
महिलाओं की लगातार दूसरी हार
दूसरी ओर भारतीय महिला टीम को लगातार दूसरे मुकाबले में 0-1 से हार का मुंह देखना पड़ा। हालांकि पहले मैच की तुलना में आज भारत का प्रदर्शन बेहतर था, जहां उसे शनिवार को 0-5 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
FT: 🇩🇪 1 - 0 🇮🇳
— Hockey India (@TheHockeyIndia) February 28, 2021
The score-line may not say it but the Eves put up a great fight today. Congratulations on the win @DHB_hockey. #IndiaKaGame #TourOfGermany #GERvIND pic.twitter.com/Ka9Ynmj0VJ
बहरहाल, दूसरे मैच में जर्मनी के लिए एकमात्र गोल एमिली वोर्टमन ने किया, उन्होंने 24वें मिनट में भारतीय रक्षापंक्ति को भेदा। अब चार मैचों की सीरीज में जर्मनी के पास 2-0 की अजेय बढ़त है। सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।