फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian mens hockey team loses 1-2 to New Zealand in Olympic Test Event

ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता में भारतीय पुरुष हॉकी टीम हारी, न्यूजीलैंड ने 2-1 से दर्ज की जीत

Sun, 18 Aug 2019 07:45 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 18 Aug 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
Indian mens hockey team loses 1-2 to New Zealand in Olympic Test Event
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बढ़त बनाने के बावजूद रविवार को ओलंपिक टेस्ट प्रतियोगिता के अपने दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर भारत को बढ़त दिलाई। 

विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने हालांकि अंतिम क्वार्टर में जेकब स्मिथ (47वें मिनट) और सैम लेन (60वें मिनट) के मैदानी गोल की मदद से जीत दर्ज की। भारत ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करते हुए पहले मैच में मलेशिया को 6-0 से हराया था। दूसरे मैच में हार के बाद हालांकि भारतीय टीम अंक तालिक में दूसरे स्थान पर चल रही है जबकि उसे एक मैच और खेलना है। 
विज्ञापन


भारत मंगलवार को मेजबान जापान से भिड़ेगा। दुनिया की पांचवें नंबर की भारतीय टीम ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया और शुरुआती मिनटों में टीम हावी रही। भारत को दूसरे ही मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर मिला जिसे ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत ने गोल में बदलकर भारत को 1-0 से आगे किया। भारत को छठे मिनट में दूसरा पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन यह बर्बाद गया। न्यूजीलैंड की टीम दबाव में थी लेकिन इसके बावजूद उसने भारत को मध्यांतर से पहले एक और गोल नहीं करने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में कुछ अच्छे मूव बनाए लेकिन टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली। हरमनप्रीत को 42वें मिनट में भारत की बढ़त को दोगुना करने का मौका मिला लेकिन न्यूजीलैंड के गोलकीपर रिचर्ड जायस ने इसे नाकाम कर दिया। अंतिम क्वार्टर में न्यूजीलैंड की टीम ने लय हासिल की और पूरी तरह हावी रही। 

न्यूजीलैंड ने 47वें मिनट में अच्छा मूव बनाया और जेकब स्मिथ ने गोल दागकर टीम को बराबरी दिला दी। भारत को इसके बाद कुछ और मौके मिले लेकिन टीम गोल नहीं कर सकी। मैच में जब एक मिनट से भी कम का समय बचा था तब न्यूजीलैंड ने सैम लेन की बदौलत एक और गोल दागकर जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed