{"_id":"5d569eb38ebc3e89cb1b08bc","slug":"indian-mens-hockey-team-faces-malaysia-and-womens-team-from-japan","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय पुरुष हॉकी टीम भिड़ेगा मलेशिया तो महिला टीम का सामना जापान से होगा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय पुरुष हॉकी टीम भिड़ेगा मलेशिया तो महिला टीम का सामना जापान से होगा
Sat, 17 Aug 2019 08:06 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 17 Aug 2019 08:06 AM IST
विज्ञापन
इंडियन महिला हॉकी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता में शनिवार को मलेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी जबकि महिला टीम मेजबान जापान से भिड़ेगी। भारत की दोनों टीमों ने एफआईएच सीरीज फाइनल्स जीतकर इस साल बाद में होने वाले एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर्स में अपनी जगह सुनिश्चित की है।
विज्ञापन
विश्व में पांचवें नंबर पर काबिज और यहां पुरुष टीमों के बीच शीर्ष रैंकिंग की टीम भारत विश्व में 12वें नंबर के मलेशिया के खिलाफ जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी। भारत कप्तान मनप्रीत सिंह और गोलकीपर पीआर श्रीजेश जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को विश्राम देकर युवा खिलाड़ियों को आजमा रहा है।
विज्ञापन
मनप्रीत की अनुपस्थिति में ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह टीम की अगुवाई करेंगे जबकि मनदीप सिंह उनके साथ उपकप्तान होंगे। मलेशिया ने महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं में समय समय पर भारत जैसी टीमों को उलटफेर का शिकार बनाकर अपनी काबिलियत साबित की है। पिछले दस वर्षों में हालांकि इन दोनों टीमों के बीच जो दस मुकाबले खेले गये उनमें से छह भारत ने और तीन मलेशिया ने जीते।
विज्ञापन
भारतीय कोच ग्राहम रीड ने कहा, 'हम मलेशिया के खिलाफ कल होने वाले अपने पहले मैच के लिये तैयार हैं। हमने अभ्यास सत्र में अच्छा समय बिताया है। इससे पहले हमारे मलेशिया के खिलाफ कुछ कड़े मैच हुए है और मुझे नहीं लगता कि कल कुछ भिन्न होगा।'
मलेशिया के बाद भारतीय पुरुष टीम रविवार को विश्व में नंबर आठ न्यूजीलैंड और राउंड रोबिन के अंतिम मैच में विश्व के 16वें नंबर के जापान से भिड़ेगा। भारतीय महिला टीम इस साल हिरोशिमा में एफआईएच सीरीज फाइनल्स में जापान पर मिली 3-1 से मिली जीत से प्रेरणा लेकर मैदान पर उतरेगी। इन दोनों टीमों के बीच पिछले दस मुकाबलों में जापान ने चार जबकि भारत ने तीन मैच जीते। बाकी तीन मैच ड्रा छूटे।