फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian mens hockey team cleane sweep to new zealand beat 3rd test by 4-0

भारत ने न्यूजीलैंड का किया क्लीन स्वीप, तीसरे हॉकी टेस्ट में दी 4-0 से मात

Sun, 22 Jul 2018 10:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jul 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
indian mens hockey team cleane sweep to new zealand beat 3rd test by 4-0
भातीय पुरुष हॉकी टीम

भारतीय हॉकी टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड को तीसरे एवं अंतिम टेस्ट मैच में 4-0 से हराकर सीरीज में मेहमान टीम का 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। भारतीय खेल प्राधिकरण सेंटर में खेले गए मैच में भारत की ओर से रुपिंदर पाल सिंह (8वां मिनट), सुरेंदर कुमार (15), मनदीप सिंह (44) और अक्षदीप सिंह (60) ने गोल किए। 

विज्ञापन


भारत ने पहले क्वार्टर में ही बढ़त हासिल कर ली थी जब रुपिंदर ने दूसरे पेनाल्टी कॉर्नर पर फ्लिक से गोल कर दिया। इस सीरीज में उनका यह चौथा गोल था। उसके बाद सर्किल के शीर्ष पर रुपिंदर से मिले पास पर सुरेंदर ने गोल कर बढ़त 2-0 कर दी।
विज्ञापन


अनुभवी सरदार सिंह और सिमरनजीत सिंह ने बाएं छोर पर हलचल बनाई और मनदीप को गेंद सरका दी जिन्होंने न्यूजीलैंड के गोलकीपर जॉर्ज एनरसन को मात दे दी। न्यूजीलैंड के जख्मों पर नमक छिड़कते हुए अक्षदीप ने अंतिम क्षणों में टीम का चौथा गोल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अगले महीने 18 अगस्त से 2 सितंबर तक जकार्ता और पेलेमबांग में होने वाले एशियाई खेलों से पहले टीम का यह प्रदर्शन अच्छा संकेत माना जा रहा है। एशियाई खेलों से पहले शीर्ष दस में शामिल टीम को हराना लाभदायक रहेगा। इन मैचों में हमने पेनाल्टी कॉर्नर लेते समय विविधता आजमाईं। अलग कंबीनेशन भी आजमाए। हमारी अच्छी तैयारी हुई है। कुछ कमियां भी रहीं जिन्हें दूर करना होगा।-हरेंद्र सिंह, चीफ कोच भारतीय टीम   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed