फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian Men’s Hockey Team will take on Pakistan in the semi-finals at Asian Games know details and recrods

भारत और पाकिस्तान के बीच होगी टक्कर: एशियाड के पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में होंगे आमने-सामने, कब खेला जाएगा मैच?

Mon, 28 Sep 2026 01:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 28 Sep 2026 01:31 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीमों के बीच एशियन गेम्स का सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी अहम है। सेमीफाइनल की विजेता टीम एशियाड में पदक पक्का कर लेगी और स्वर्ण जीतने के करीब पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
Indian Men’s Hockey Team will take on Pakistan in the semi-finals at Asian Games know details and recrods
पुरुष हॉकी टीम - फोटो : Hockey India

विस्तार

भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर हमेशा ही फैंस के बीच उत्साह रहता है। एशियन गेम्स में एक बार फिर दोनों टीमों हॉकी के मैदान पर आमने-सामने होंगी। भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला होगा। जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी वो स्वर्ण पदक मैच के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। हालांकि, मौजूदा फॉर्म और दोनों टीमों के बीच रिकॉर्ड को देखते हुए भारतीय टीम का पलड़ा भारी है। 
विज्ञापन

ग्रुप चरण में भारतीय टीम ने दिखाया दबदबा
गत चैंपियन भारत एशियन गेम्स में पूल बी में शामिल है। भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में दमदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारत ने ग्रुप चरण के अपने शुरुआती चार पूल मुकाबलों में इंडोनेशिया को 13-1, श्रीलंका को 16-1, दक्षिण कोरिया को 8-2 से और मेजबान जापान को 2-0 से करारी शिकस्त दी थी। भारत एशियन गेम्स में लगातार चार जीत दर्ज कर चुका है और अब आखिरी मैच में उसका सामना बांग्लादेश से है। दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम ने भी पूल चरण के मैचों में प्रभावी प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया है। पाकिस्तान अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगा सेमीफाइनल
भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला एक अक्तूबर यानी गुरुवार को खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी अहम है क्योंकि विजेता टीम स्वर्ण पदक जीतने के करीब पहुंच जाएगी। इतना ही नहीं सेमीफाइनल जीतते ही एशियन गेम्स में पदक पक्का हो जाएगा। भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी आमने-सामने होती हैं तो खेल प्रेमियों और दोनों देशों के समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। एक बार फिर ऐसा ही रोमांच दिखने की उम्मीद है।

विज्ञापन

कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में टीम के खिलाड़ियों ने मैदानी गोल दागने के साथ-साथ पेनल्टी कॉर्नर को भुनाने में भी अपनी महारत दिखाई है। हालांकि कोच की रणनीति को देखते हुए कुछ मौकों पर छोटी-मोटी कमियों को सुधारने पर भी जोर दिया जा रहा है ताकि नॉकआउट जैसे हाई-प्रेशर मैच में किसी प्रकार की चूक न हो। दोनों पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों के बीच का मुकाबला हमेशा से ही रोमांच, दबाव और भावनाओं से भरा होता है, जहां मैदान पर जरा सी भी गलती भारी पड़ सकती है। इतिहास गवाह है कि जब-जब भारत और हॉकी के मैदान पर आमने-सामने आए हैं, तब-तब दर्शकों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है।

कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के बीच पुरुष हॉकी का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले का रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक के कुल आंकड़ों पर नजर डालें तो पाकिस्तान की टीम कुल जीत के मामले में आगे है, लेकिन हालिया वर्षों में भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए बढ़त बनाई है। पिछले 10 साल से पाकिस्तान की हॉकी टीम भारत को नहीं हरा सकी है। हाल ही में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच एफआईएच विश्व कप का मुकाबला खेला गया था जहां भारतीय टीम ने 5-3 से जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed