{"_id":"68960b4be8ffab6f1607468c","slug":"indian-men-s-hockey-team-captain-harmanpreet-singh-says-australia-series-key-part-of-our-build-up-to-asia-cup-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australia Tour: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एशिया कप की तैयारी करेगी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, हरमनप्रीत ने दिया ये बयान","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Australia Tour: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एशिया कप की तैयारी करेगी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, हरमनप्रीत ने दिया ये बयान
Fri, 08 Aug 2025 08:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 08 Aug 2025 08:06 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच 15, 16, 19 और 21 अगस्त को खेले जाएंगे। इस सीरीज से टीम प्रबंधन को एशिया कप के लिए अंतिम टीम के चयन करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
हरमनप्रीत सिंह
- फोटो : PTI
विस्तार
एशिया कप से ठीक पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई है। टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम का उसके घरेलू मैदान पर सामना करने से उनकी टीम को इस महीने के आखिर में होने वाले एशिया कप से पहले उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिलेगी जिनमें सुधार की जरूरत है। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 से 21 अगस्त तक चार मैचों की सीरीज खेलनी है।
हरमनप्रीत ने टीम के रवाना होने से पहले कहा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर खेलना हमेशा बड़ी चुनौती होती है और एशिया कप के लिए तैयारी के इस चरण में हमें इसी की जरूरत है। हम इस सीरीज को एशिया कप की तैयारी के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में देख रहे हैं। हमारा ध्यान एक इकाई के रूप में सुधार करने, मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ खुद को परखने और एशिया कप के लिए राजगीर जाने से पहले जरूरी लय हासिल करने पर है। ऑस्ट्रेलिया के इस दौर से हमें एशिया कप से पहले उन क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिलेगी जिनमें सुधार करने की आवश्यकता है। हम ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच 15, 16, 19 और 21 अगस्त को खेले जाएंगे। इस सीरीज से टीम प्रबंधन को एशिया कप के लिए अंतिम टीम के चयन करने में भी मदद मिलेगी। एशिया कप 29 अगस्त से राजगीर में शुरू होगा। इस टूर्नामेंट का विजेता विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई करेगा।