{"_id":"5d935cce8ebc3e93c3159f12","slug":"indian-men-hockey-team-defeat-reigning-world-champion-belgium","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय हॉकी टीम ने बेल्जियम को लगातार दूसरी बार दी मात, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय हॉकी टीम ने बेल्जियम को लगातार दूसरी बार दी मात, सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
Tue, 01 Oct 2019 07:34 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 01 Oct 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेल्जियम दौरे पर अपना अजेय अभियान जारी रखा है। मंगलवार भारतीय हॉकी टीम ने मेजबान टीम को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के बाद भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय टीम की विश्व चैंपियन बेल्जियम पर यह लगातार दूसरी और बेल्जियम दौरे पर लगातार चौथी जीत है। विजेता भारतीय टीम के लिए अमित रोहिदास और सिमरनजीत सिंह ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन
भारत की तरफ से स्टार खिलाड़ी मनदीप सिंह अपना 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे थे। भारत ने दौरे के अपने पहले मैच में मेजबान बेल्जियम को 2-1, स्पेन को लगातार दो मैचों में 6-1 से और 5-1 से हराया था। भारतीय टीम ने मुकाबले में आक्रामक शुरुआत की थी। पहले क्वॉर्टर की समाप्ति से पहले 10वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और रोहिदास ने इसे भुनाते हुए गोल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
हालांकि बेल्जियम ने वापसी करने की कोशिश की और आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन भारत ने अपनी मजबूत डीफेंस के जरिए मेजबान टीम को बराबरी हासिल करने से दूर ही रखा। अंतिम क्वॉर्टर में 53वें मिनट में सिमरनजीत के गोल की मदद से 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। भारत ने इस बढ़त को अंत तक कायम रखते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन