{"_id":"5da5dae98ebc3e014d682418","slug":"indian-junior-mens-hockey-team-defeated-by-japan-in-sultan-of-johor-cup-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोहोर कप में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम की पहली हार, जापान ने 4-3 से हराया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
जोहोर कप में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम की पहली हार, जापान ने 4-3 से हराया
Tue, 15 Oct 2019 08:12 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 15 Oct 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : hockey india
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को सुल्तान जोहोर कप में पहली हार का सामना करना पड़ा है। मलयेशिया में चल रहे जोहोर कप में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को जापान के हाथों 4-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
इस मैच से पहले भारत ने मलयेशिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीत थे। वहीं जापान की यह टूर्नामेंट की पहली जीत है।
मैच में हाफ टाइम तक जापान की टीम 2-0 से आगे थी हालांकि भारतीय टीम ने तीसरे हाफ में पहले गोल से खाता खोला। भारतीय टीम ने आखिरी क्वार्टर में वापसी करने की कोशिश की और तीन गोल किये लेकिन मैच जीतने में असफल रहे।
विज्ञापन