{"_id":"598d34414f1c1b33588b47fc","slug":"indian-hockey-team-lost-to-belgium-second-time-consecutively-in-tour-of-europe","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरोप दौरा: भारतीय हॉकी टीम को झेलना पड़ी लगातार दूसरी शिकस्त","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
यूरोप दौरा: भारतीय हॉकी टीम को झेलना पड़ी लगातार दूसरी शिकस्त
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
अरमान कुरैशी
- फोटो : twitter
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के यूरोप दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन दूसरे मैच में भी जारी रहा। भारतीय टीम को गुरुवार को बूम में मेजबान बेल्जियम के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में 1-3 से शिकस्त झेलना पड़ी।
विज्ञापन
बेल्जियम की टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करते हुए मुकाबला जीता और सीरीज 2-0 से अपने नाम की। भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए चौथे ही मिनट में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अरमान कुरैशी ने भारत की तरफ से शानदार फील्ड गोल किया। मगर यह बढ़त ज्यादा देर नहीं बनी रही और बेल्जियम ने 10वें मिनट में स्कोर 1-1 से बराबर का लिया।
विज्ञापन
मेजबान टीम ने 21वें मिनट में लोइक ल्युपार्ट के लाजवाब ड्रैग फ्लिक की बदौलत 2-1 की बढ़त बना ली। हाफ टाइम की सिटी से पहल वेगनेज ने गोल दागकर बेल्जियम कि बढ़त 3 के मुकाबले एक गोल से कर दी।
विज्ञापन
बता दें कि भारतीय टीम के उपकप्तान और मिडफील्डर कंगुजम चिन्ग्लेंसना का ये 150वां इंटरनेशनल मैच था, जिसे टीम खास नहीं बना सकी। इससे पहले बुधवार को भारतीय टीम को बेल्जियम से ही 0-1 की शिकस्त झेलना पड़ी थी।
भारतीय हॉकी टीम पांच मैच खेलने के लिए यूरोप दौरे पर है। अब वो अपना तीसरा मैच सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 30 मिनट पर नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी।