फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian hockey team coach Sjoerd Marijne said team will definitely qualify for olympic games

मजबूत इरादों के साथ ओलंपिक में क्वालीफाई करेगी इंडियन हॉकी टीम, एशियाई खेलों पर भी नजर: मारिने

Tue, 13 Mar 2018 11:02 AM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दल्ली Updated Tue, 13 Mar 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
indian hockey team coach Sjoerd Marijne said team will definitely qualify for olympic games
Sjoerd Marijne

डच उस्ताद शोर्ड मारिने का भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम के साथ आगाज शानदार रहा। मारिने के मार्गदर्शन में भारत ने सबसे पहले एशिया कप जीता और फिर हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में भुवनेश्वर में कांस्य जीता। मराइन ने अमर उजाला से कहा , ‘भारत की सीनियर पुरुष टीम को संभालने पर शुरू के दो टूर्नामेंट में दो पदक वाकई बेहद सुखद एहसास है। मेरी टीम के हर खिलाड़ी को यही सलाह है कि केवल कामयाबी के जश्न में न डूबे। जीत को याद रखना ही काफी नहीं है। निरंतर बेहतर और बेहतर करने के लिए पूरी ताकत झोंके।

विज्ञापन


जब तक खिलाड़ी बतौर टीम खुद को निरंतर बेहतर करने के लिए प्रेरित नहीं करेंगे तब तक अपने मकसद को हासिल नहीं कर सकेंगे।  हमारा पूरा फोकस एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत कर सीधे सबसे पहले ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने पर है। गोलरक्षक पीआर श्रीजेश जैसे खिलाड़ी जैसे सीनियर खिलाड़ी ने भी वापसी पर बढ़िया प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


जहां तक सरदार सिंह की बात है तो उनके जैसा सीनियर खिलाड़ी यदि जेहनी और शारीरिक रूप से फिट हैं तो उनके लिए भारतीय टीम के दरवाजे हमेशा खुले हैं। अगले हफ्ते तक अजलान शाह कप के लिए टीम की घोषणा हो जाएगी और खिलाड़ियों को रोटेट करने की रणनीति को जारी रखते हुए उन खिलाड़ियों को मौका मिलना मुश्किल है जिन्हें अब तक मौका नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

indian hockey team coach Sjoerd Marijne said team will definitely qualify for olympic games
Sjoerd Marijne

वह कहते हैं, ‘किसी भी खिलाड़ी के भारतीय टीम में स्थान बनाने के लिए उसे निरंतर बेहतर प्रदर्शन करना जरूरी है। इसके लिए सबसे अहम शर्त है खिलाड़ी की फिटनेस। हम बराबर अपने सभी विकल्पों को आजमा रहे हैं। भुवनेश्वर में हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में हमें फाइनल खेलना चाहिए था, लेकिन हम बहुत करीब से चूक गए। हमारे प्रयोग भुवनेश्वर में भी सार्थक रहे। न्यूजीलैंड दौरे पर हमारे नौजवान खिलाड़ियों की टीम ने वहां ‘डी’ में घुस कर चाहे वह बेल्जियम जैसी मजबूत टीम रही हो या न्यूजीलैंड सभी के खिलाफ बराबर हमले बोले।

हम बेल्जियम से एक मैच जीते दो बार हारे, जिनमें एक में शूटआउट में। बेल्जियम अपनी पूरी मजबूत टीम के साथ न्यूजीलैंड में टूर्नामेंट में शिरकत करने आया था। वहां हमारे लड़कों ने उसके खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर दिखाया कि वे अब दुनिया की किसी भी मजबूत से मजबूत टीम को टक्कर देने को तैयार हैं। हमने जूनियर टीम के विवेक सागर प्रसाद और दिलप्रीत सिंह को न्यूजीलैंड दौरे पर आजमाया और दोनों ने बेल्जियम जैसी मजबूत टीम के खिलाफ गोल कर सुनहरे भविष्य की उम्मीद जगाई है। साथ ही इससे हमारे पास अब टीम चुनने के लिए खिलाड़ियों का बड़ा पूल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed