फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian hockey team beat germany to grab bronze medal in hwl final

HWL: हरमनप्रीत और सुनील के गोल की बदौलत टीम इंडिया ने जीता ब्रोंज मेडल

Sun, 10 Dec 2017 07:18 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sun, 10 Dec 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
indian hockey team beat germany to grab bronze medal in hwl final
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : twitter

भारतीय हॉकी टीम ने रविवार को हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल 2017 में जर्मनी को 2-1 से हराकर ब्रोंज मेडल जीता। भारत की तरफ से एसवी सुनील और हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागे। जर्मनी की तरफ से मार्क एपल ने एकमात्र गोल किया।

विज्ञापन


जर्मनी की टीम इस मुकाबले में खेलने लायक स्थिति में नहीं थी। उसके सात खिलाड़ी चोटिल थे। बहरहाल, टीम ने तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ में टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर सकी।
विज्ञापन


तीसरे स्थान के लिए मुकाबले में पहला गोल टीम इंडिया की तरफ से एसवी सुनील ने 20वें मिनट में किया। हालांकि, टीम इंडिया का डिफेंस मजबूत नजर नहीं आया, जिसका उसे 36वें मिनट में खामियाजा भुगतना पड़ा। जर्मनी के रिजर्व गोलकीपर मार्क एपल ने गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया को इस दौरान कई पेनल्टी स्ट्रोक मिले, लेकिन वो तीन मौकों पर इसे गोल में नहीं भुना सकी। फिर मैच के 54वें मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने भारतीय टीम को मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके स्कोर 2-1 कर दिया। यह मैच का निर्णायक गोल साबित हुआ।

जर्मनी को बहुत संघर्ष करना पड़ा। मुकाबले के लिए उसके पास कुल 11 खिलाड़ी उपलब्ध थे, जिसका मतलब उसके पास रोटेशन के ज्यादा विकल्प नहीं थे। मैच के बाद जर्मनी के कई खिलाड़ी गर्मी से परेशान दिखे और कुछ तो मैदान पर ही लेट गए।


वहीं टीम इंडिया को भी एक जोरदार झटका लगा जब कोथाजित सिंह को रेफरी ने येलो कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया। बहरहाल, टीम इंडिया ने हिम्मत से काम लेते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया और मुकाबला जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed