फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian hockey team beat Argentina by 4-3 Nilakanta Sharma Harmanpreet Singh Harmanpreet Singh Varun Kumar were the goal scorers

INDvARG: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का जोरदार आगाज, ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को 4-3 से रौंदा

Wed, 07 Apr 2021 12:59 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 07 Apr 2021 12:59 PM IST
सार

  • अर्जेंटीना दौरे पर गई भारतीय पुरुष हॉकी टीम की शानदार शुरुआत
  • पहले अभ्यास मैच में मेजबान टीम को हराया
  • नीलकांत शर्मा, हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह, वरुण कुमार ने दागे गोल

विज्ञापन
Indian hockey team beat Argentina by 4-3 Nilakanta Sharma Harmanpreet Singh Harmanpreet Singh Varun Kumar were the goal scorers
अर्जेंटीना बनाम भारत - फोटो : twitter@TheHockeyIndia

विस्तार

अर्जेंटीना दौरे पर गई भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जोरदार शुरूआत की है ब्यूनस आयर्स में दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले अभ्यास मैच में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना को 4-3 से हरा दिया. भारत की तरफ से नीलकांत शर्मा ने 16 मिनट में गोल किया। वहीं हरमनप्रीत सिंह 28वें और रुपिंदर पाल सिंह 33वें जबकि वरुण कुमार ने 47वें मिनट में गोल दागकर भारत को ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ 4-3 से जीत दिलाने में सफल रहे। 

विज्ञापन


वहीं इस पहले अभ्यास मैच में अर्जेंटीना की तरफ से ड्रैग फ्लिकर लिएंड्रो तोलिनी 35वें मिनट और मासियो कासेला ने 41वें मिनट में मेजबान टीम के लिए गोल किए। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने ज्यादातर सुरक्षात्मक हॉकी खेली लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अख्तियार किया। 
विज्ञापन


शैलेंद्र लाकड़ा ने भारत की तरफ से पहले गोल की नींव रखी जिनके एक बेहतरीन पास पर नीलकांत ने अर्जेंटीना के गोलकीपर को छकाते हुए टीम के लिए गोल किया। भारत ने इसके बाद मेजबान टीम के खिलाफ लगातार हमले करते हुए बैकफुट पर रखा। इस दौरान अर्जेंटीना ने भारत के आक्रमण का जवाब देते हुए पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया। लेकिन भारत के अनुभवी  गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने मेजबान टीम के मंसूबों को नाकाम कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भारत ने दिलप्रीत सिंह के जरिए पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया और हरमनप्रीत सिंह के शानदार शॉट्स के बदौलत भारतीय टीम को 2-0 से आगे कर दिया। मेजबान टीम ने तीसरे क्वार्टर में वापसी की और ड्रैग फ्लिकर लिएंड्रो तोलिनी ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया। 

इसके बाद भारत को भी पेनाल्टी कॉर्नर मिला और रूपिंदर पाल सिंह ने गोल दागकर टीम इंडिया को 3-1 से आगे कर दिया। वहीं 41वें मिनट में अर्जेंटीना के मासियो कासेला ने गोल कर बढ़त को कम किया। भारत ने अंति क्षणों में शानदार खेल दिखाते हुए अर्जेंटीन पर बढ़त बरकरार रखी। 47वें मिनट में भारत की तरफ से दिलप्रीत ने पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया जिसे गोल में तब्दील करने में वरुण कुमार ने कई गलती नहीं की। 


वहीं 53वें मिनट में अर्जेंटीना की तरफ से लिएंड्रो तोलिनी ने एक और गोल कर बढ़त को 3-4 किया। लेकिन इसके बाद भारत की मजबूत रक्षा पंक्ति के आगे मेजबान टीम की एक न चली और भारत ने इस पहले अभ्यास मैच में अर्जेंटीना को 4-3 से हरा दिया। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा अभ्यास मैच 8 अप्रैल को खेला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed