फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Indian hockey men and women team have jump their fih ranking 

भारतीय हॉकी के लिए खुशखबरी, पुरूष-महिला टीमों ने लगाई रैंकिंग में लंबी छलांग

Tue, 07 Aug 2018 09:14 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Aug 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
Indian hockey men and women team have jump their fih ranking 
हॉकी

चैम्पियंस ट्राफी में शानदार प्रदर्शन के दम पर रजत पदक जीतने वाली भारतीय पुरूष हाकी टीम मंगलवार को जारी एफआईएच रैंकिंग में एक पायदान ऊपर पांचवें स्थान पर पहुंच गयी है तो वहीं महिलाओं की टीम भी एक स्थान का सुधार कर नौवें पायदान पर आ गई है। 

विज्ञापन


भारतीय पुरूष टीम पिछले महीने नीदरलैंड में खेली गयी चैम्पियंस ट्राफी के फाइनल में मैच 1-1 से बराबर रहने के बाद शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। शीर्ष दस रैंकिंग में शामिल टीमों में सिर्फ भारतीय टीम ही अपनी रैंकिंग में सुधार करने में सफल रही है। भारत के अब 1484 अंक है जो 2012 के ओलंपिक चैम्पियन जर्मनी, इंग्लैंड और स्पेन जैसी टीमों से अधिक हैं। 
विज्ञापन


विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया 1906 अंक के साथ शीर्ष पर बरकरार है। ओलंपिक चैम्पियन अर्जेंटीना (1883) दूसरे, बेल्जियम (1709) तीसरे और नीदरलैंड (1654) भारत से ऊपर है जबकि शीर्ष दस में जर्मनी, इंग्लैंड, स्पेन, न्यूजीलैंड और आयरलैंड भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम अब एशियाई खेलों में अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। मलेशिया 12वें स्थान के साथ रैंकिग में दूसरी सर्वश्रेष्ठ एशियाई टीम है जिसके बाद पाकिस्तान और कोरिया का स्थान है। लंदन में पिछले सप्ताह हुए विश्व कप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची भारतीय महिला हाकी टीम एफआईएच ताजा रैंकिंग में एक पायदान चढकर नौवें स्थान पर पहुंच गई है । 


क्वार्टर फाइनल में आयरलैंड से हारी भारतीय टीम टूर्नामेंट से पहले दसवें पायदान पर थी। अब 1138 अंक के साथ वह नौवें स्थान पर है।विश्व कप विजेता नीदरलैंड शीर्ष पर बनी हुई है जबकि इंग्लैंड भी दूसरे स्थान पर है। आस्ट्रेलिया दो पायदान चढकर तीसरे और अर्जेंटीना एक पायदान गिरकर चौथे स्थान पर है। भारतीय महिला टीम भी एशियाई देशों में सर्वोच्च रैंकिंग की टीम है। भारत के बाद कोरिया (10वें) चीन (11वें) और जापान (14वें) स्थान पर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed