{"_id":"5eb051e1fc3402213018d1d5","slug":"india-women-hockey-team-raises-rs-20-lakh-to-help-aid-fight-against-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona virus: भारतीय महिला हॉकी टीम ने मदद के लिए जुटाए 20 लाख रुपये जुटाए","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Corona virus: भारतीय महिला हॉकी टीम ने मदद के लिए जुटाए 20 लाख रुपये जुटाए
Mon, 04 May 2020 11:03 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 04 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय महिला हॉकी टीम ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए 20 लाख रुपये की राशि जुटाई है। भारतीय टीम ने 18 दिन के ‘फिटनेस चैलेंज’ के जरिए यह पैसा जुटाया है जो तीन मई को खत्म हुआ। इस चुनौती के जरिए कुल 20,01,130 रुपये जमा किए गए।
विज्ञापन
यह पैसा दिल्ली स्थित एनजीओ उदय फाउंडेशन को दान किया गया है। इस पैसे का इस्तेमाल विभिन्न स्थानों पर मरीजों, प्रवासी श्रमिकों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों की मूलभूत जरूरतों पर खर्च किया जाएगा। भारतीय कप्तान रानी रामपाल ने कहा, ‘हमें शानदार प्रतिक्रिया मिली। लोगों, विशेषकर भारतीय हॉकी प्रेमियों ने दुनिया भर से इस चैलेंज में हिस्सा लिया और योगदान दिया।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘भारतीय टीम की ओर से मैं उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने गरीबों की मदद की इस पहल में हिस्सा लिया।’ इस चैलेंज में टीम की सदस्य को फिटनेस से जुड़े अलग-अलग काम देती थी जिसमें ‘बर्पीज’, ‘लंजेस’, ‘स्कवैट्स’, ‘स्पाइडर मैन पुश अप’, ‘पोगो होप्स’ आदि शामिल थे। प्रत्येक दिन खिलाड़ी नई चुनौती देतीं थी और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए और 100 रुपये दान करने के लिए 10 लोगों को टैग करतीं थी।
विज्ञापन