फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India will face Spain in FIH Pro League, Goalkeeper Sreejesh said chance to judge yourself before World Cup

FIH Pro League: प्रो लीग में स्पेन भिड़ेगा भारत, गोलकीपर श्रीजेश बोले- विश्व कप से पहले खुद को आंकने का मौका

Mon, 12 Sep 2022 03:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 03:35 PM IST
सार

भारत अगले साल 13 से 29 जनवरी तक पुरुष विश्व कप की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। इस प्रतियोगिता से पहले भारत भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में दुनिया की आठवें नंबर की टीम स्पेन की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन
India will face Spain in FIH Pro League, Goalkeeper Sreejesh said chance to judge yourself before World Cup
पीआर श्रीजेश

विस्तार

भारत अगले साल 13 से 29 जनवरी तक पुरुष विश्व कप की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है। इस प्रतियोगिता से पहले भारत भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में दुनिया की आठवें नंबर की टीम स्पेन की मेजबानी करेगा। भारत और स्पेन की दो मैच होंगे, ये दोनों मुकाबले आगामी एफआईएच प्रो लीग 2022-23 का हिस्सा हैं। पहला मैच 30 अक्टूबर और दूसरा मैच छह नवंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन


श्रीजेश ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘एफआईएच हॉकी प्रो लीग हमारे लिए सबसे अच्छा मंच है क्योंकि हमें कुछ शीर्ष टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है। देश में होने वाले आगामी मुकाबले हमारे लिए मॉक टेस्ट की तरह होंगे। इससे हमें जनवरी 2023 में होने वाले विश्व कप के मुकाबलों में मदद मिलेगी। यहां युवा खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय हॉकी खेलने का अनुभव प्रदान मिलेगा। यह हमारे लिए एक शानदार अवसर है, क्योंकि यह हमें विश्व कप के लिए लय बनाने में मदद करेगा।’’
विज्ञापन


भारत को अगले साल होने वाले विश्व कप में मुश्किल पूल डी में रखा गया है और श्रीजेश को शुरुआती चरण में अपने विरोधियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलने की उम्मीद है। दुनिया की पांचवें नंबर की टीम भारत को इंग्लैंड (विश्व रैंकिंग छह), स्पेन (विश्व रैंकिंग आठ) और वेल्स के साथ रखा गया है। भारत ने इस साल के बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 4-4 से ड्रॉ खेला और वेल्स को 4-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीजेश ने कहा, ‘‘यह एक दिलचस्प पूल है। इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स तीनों वास्तव में अच्छी टीमें हैं। हाल ही में बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में इंग्लैंड और वेल्स से खेलने के बाद मुझे लगता है कि यह एक कठिन प्रतियोगिता होगी। लेकिन हमें अभी इसके बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। हम कदम दर कदम आगे बढ़ रहे हैं और राष्ट्रीय शिविर में अपने खेल पर काम कर रहे हैं। हम बहुत उत्साहित हैं और खेलने के लिए उत्सुक हैं। स्वदेश में लगातार दूसरी बार विश्व कप खेलने को लेकर उत्साहित हैं।’’


चौंतीस साल के इस गोलकीपर को एफआईएच के साल के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है और उन्होंने इस सम्मान के लिए अपने साथियों को श्रेय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed