{"_id":"f3bd51a0-3b92-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"india-start-champions-trophy-campaign-with-3-1-win-over-engnand","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफीः भारत ने इंग्लैंड को 3-1 से हराया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
चैंपियंस ट्रॉफीः भारत ने इंग्लैंड को 3-1 से हराया
मेलबर्न/एजेंसी
Updated Sat, 01 Dec 2012 02:11 PM IST
विज्ञापन
भारत ने 34वें अंतरराष्ट्रीय पुरूष हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में विजयी शुरुआत की है। भारत ने इंग्लैंड को 3-1 से मात दी। भारत की ओर से दानिश मुज्तबा, युवराज वाल्मीकि और कप्तान सरदार सिंह ने एक-एक गोल किए। इंग्लैंड की ओर से एकमात्र गोल रिचर्ड स्मिथ ने दागा। भारत को इस जीत से तीन अंक मिले हैं। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ग्रुप 'ए' में टॉप पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
इस टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग ले रही हैं। इनमें भारत, जर्मनी, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप 'ए' में रखा गया है। भारतीय टीम अपने दूसरे मुकाबले में रविवार को न्यूजीलैंड से और तीसरे मुकाबले में मंगलवार को जर्मनी से भिड़ेगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 2005 के बाद भारत पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी में वाइल्डकार्ड आमंत्रण के जरिये वापसी कर रहा है। ओलंपिक के बाद चैंपियंस ट्रॉफी भारतीयों के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है। टीम ने आस्ट्रेलिया में ही इससे पहले पर्थ में नौ खिलाड़ियों वाली अंतरराष्ट्रीय सुपर सीरीज में भाग लिया था। भारतीय टीम को पर्थ में इस सुपर सीरीज के लीग मुकाबले में पाकिस्तान पर 5-2 से एकमात्र मुकाबले में जीत मिली।
विज्ञापन