{"_id":"2f1a2bf8-7601-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"india-men-play-opener-against-fiji-in-hockey-world-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी वर्ल्ड लीगः फिजी से होगा भारत का पहला मैच","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी वर्ल्ड लीगः फिजी से होगा भारत का पहला मैच
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2013 10:47 PM IST
विज्ञापन
यहां के मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में 18 से 24 फरवरी तक आयोजित होने वाले हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-2 टूर्नामेंट के पहले मैच में मेजबान भारत का मुकाबला फिजी से होगा। टूर्नामेंट की अन्य टीमें चीन, आयरलैंड, बांग्लादेश और ओमान की हैं। 18 फरवरी को फिजी से भिड़ने के बाद भारत 20 को ओमान, 21 को आयरलैंड, 23 को चीन और 24 फरवरी को बांग्लादेश से भिड़ेगा।
विज्ञापन
महिला वर्ग में भारत का पहला मुकाबला कजाखस्तान से 18 फरवरी को जबकि मलयेशिया से 19, फिजी से 21, जापान से 22 और रूस से 24 फरवरी को होगा। यह टूर्नामेंट 2014 में नीदरलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है।
विज्ञापन
भारतीय रेफरी होंगे प्रशिक्षित
हॉकी इंडिया और फेडरेशन आफ इंटरनेशनल हॉकी ने 16 से 22 फरवरी तक एक हाई परफार्मेंस कोचिंग के जरिये संयुक्त रूप से भारतीय रेफरियों को प्रशिक्षित करने का फैसला किया है। यह कार्यक्रम हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-2 का ही हिस्सा है जिसमें एफआईएच के मास्टर कोच तैयब इकराम और एफआईएच के ग्रेड वन कोच सिगफ्रीड आइकमान मुख्य रूप से प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन