फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India lose to USA in women's hockey

अमेरिका से हारी महिला हॉकी टीम, क्वार्टर फाइनल की राह हुई मुश्किल

Fri, 12 Aug 2016 02:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Aug 2016 02:52 PM IST
विज्ञापन
India lose to USA in women's hockey
महिला हॉकी - फोटो : getty

विज्ञापन
36 साल बाद ओलंपिक में भाग ले रही भारत की महिला हॉकी टीम को अमेरिका ने 3-0 के अंतर से मात दी। यह भारतीय टीम की लगातार तीसरी हार है।  इस हार के बाद भारतीय टीम का जापान के साथ अंतिम दो में  पहुंच गई है। आखिरी दो पायदान पर स्थित जापान और भारत दोनों के एक-एक अंक हैं। 

अमेरिकी टीम ने भारतीय टीम को ज्यादा मौके नहीं दिए और अधिकांश समय तक गेंद अपने पास रखी। अमेरिकी टीम को 9 पेनल्टी कॉर्नर मिले जबकि भारतीय टीम को एक भी पेनल्टी कॉर्नर नहीं मिला। हालांकि अमेरिकी इन मौकों को गोल में नहीं बदल सकी, उनसे तीनों गोल फील्ड गोल के रुप में किए। हार के बाद भारत के  क्वार्टर  फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं तकरीबन खत्म हो गई हैं।  
विज्ञापन


 भारतीय टीम को क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए 13 अगस्त को होने वाले मुकाबले में किसी भी सूरत में अपने से ऊंची रैंक वाली अर्जेंटीना को हराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोल्फ में भी भारत को मिली बड़ी निराशा

India lose to USA in women's hockey
एशिया के मौजूदा नंबर वन गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी (तीन ओवर 74) और इंडियन ओपन चैंपियन एसएसपी चौरसिया (71) रियो ओलंपिक गोल्फ स्पर्धा के पहले दिन क्रमश: 49वें और 27वें स्थान पर रहे। लाहड़ी की शुरुआत अच्छी नहीं रही।

112 साल के लंबे अंतराल के बाद गोल्फ की ओलंपिक में वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के मार्कस फ्रेजर (आठ अंडर 63) पहले जबकि कनाडा के ग्राहम डीलेट (66) दूसरे और थॉमस पीटर्स (67) तीसरे स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed