{"_id":"57a90df54f1c1b1562ee4cdc","slug":"india-ldefeated-to-germany-in-the-last-3-seconds-in-rio-olympics","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रियो ओलंपिकः आखिरी 3 सेकेंड में जर्मनी से हारी भारतीय हॉकी टीम","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
रियो ओलंपिकः आखिरी 3 सेकेंड में जर्मनी से हारी भारतीय हॉकी टीम
रियो डि जेनेरियो
Updated Tue, 09 Aug 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय हॉकी टीम को अंतिम क्षणों में गोल खाने की आदत पुरानी है। ओलंपिक चैंपियन जर्मनी के हाथों रियो ओलंपिक में एक बार फिर भारतीय टीम को अपनी पुरानी कमजोरी भारी पड़ी।
विज्ञापन
ग्रुप बी के मुकाबले में जर्मनी ने मैच समाप्त होने से महज तीन सेकेंड भर पहले गोल कर भारतीय टीम को 2-1 से हार को विवश कर दिया। भारतीय हॉकी प्रेमियों के लिए हार काफी निराशाजनक रही क्योंकि टीम ने पूरे समय बेहतरीन खेल दिखाया था लेकिन ऐन मौके पर जरा सी चूक महंगी पड़ गई।
विज्ञापन
अंतिम दो मिनट में जर्मनी ने भारतीय रक्षक पंक्ति पर काफी दबाव बना दिया था। क्रिस्टोफर रुहर ने निर्णायक गोल किया। इससे पहले जर्मनी ने वेलेन निकलस के 18वें मिनट में किए गोल से बढ़त बनाई लेकिन रूपिंदर पाल सिंह (23वां मिनट) की ड्रैग फ्लिक से भारत ने बराबरी हासिल कर ली थी।
विज्ञापन
पिछले 20 साल में जर्मनी को हरा नहीं पाया है भारत
इस जीत के साथ जर्मनी ने भारतीय टीम के खिलाफ चले आ रहे जीत के सिलसिले को जारी रखा। इससे पहले भारतीय टीम ने 1996 के अटलांटा ओलंपिक में जर्मनी को मात दी थी। मगर हार के बावजूद भारतीय टीम यह संतोष कर सकती है कि उसने दो बार की ओलंपिक चैंपियन जर्मनी के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया। हाल ही में स्पेन के वैलेंसिया में टीम जर्मनी से 0-4 से पराजित हुई थी।
जबकि लंदन में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने जर्मनी को 3-3 से बराबरी पर रोका था। भारतीय टीम का पलड़ा मैच में कमजोर माना जा रहा था लेकिन मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा। पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी।
पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने ज्यादा हलचलें बनाईं थीं लेकिन जर्मनी की रक्षक पंक्ति ने गोल करने का कोई मौका नहीं दिया था। भारतीय टीम को 11वें मिनट में मौका मिला था लेकिन आकाशदीप के पास पर निकिन थिमैया के शॉट को गोलची निकोलस जैकोबी ने रोक लिया था।