फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   india beat pakistan in super series hockey

सुपर सीरीज हॉकी में भारत ने पाक को 5-2 से रौंदा

Sat, 24 Nov 2012 07:24 PM IST
पर्थ/एजेंसी
पर्थ/एजेंसी Updated Sat, 24 Nov 2012 07:24 PM IST
विज्ञापन
india beat pakistan in super series hockey

भारत ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से मिली नजदीकी शिकस्त के झटकों से उबरते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर अपने आखिरी लीग मैच में 5-2 से धमाकेदार जीत हासिल करते हुए लेंको इंटरनेशनल सुपर सीरीज हॉकी टूर्नामेंट में पहली जीत का स्वाद चखा।

विज्ञापन


भारत ने मैच पर पूरी तरह अपना दबदबा कायम रखा और पाकिस्तान को टूर्नामेंट में हार की हैट्रिक के लिए मजबूर कर दिया। भारत ने पहले हाफ में तीन और दूसरे हाफ में दो गोल दागे।
विज्ञापन


भारत ने नाइन ए साइड इस टूर्नामेंट में इससे पहले इंग्लैंड से 1-2 से और मेजबान ऑस्ट्रेलिया से 3-4 से नजदीकी पराजय झेली थी। लेकिन इस मैच में भारत ने हर लिहाज से बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआर रघुनाथ ने सातवें, एस वी सुनील ने नौवें और 33वें, आकाशदीप सिंह ने 15वें तथा मनप्रीत सिंह ने 29वें मिनट में गोल दागे। पाकिस्तान की तरफ से शफकत रसूद और मोहम्मद रिजवान सीनियर ने दोनों हाफ में एक-एक गोल किया।

भारत इस जीत के बाद अब पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को तीसरे-चौथे के लिए खेलेगा, जबकि फाइनल मेजबान ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed