{"_id":"5d58351f8ebc3e89b24fca60","slug":"india-beat-malaysia-by-big-margin-in-olympic-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की मलेशिया पर 6-0 से जीत में चमके मनदीप और गुरसाहिबजीत","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारत की मलेशिया पर 6-0 से जीत में चमके मनदीप और गुरसाहिबजीत
Sat, 17 Aug 2019 10:40 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनदीप सिंह और गुरसाहिबजीत सिंह के दो-दो गोल की मदद से भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को यहां ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता के अपने शुरुआती मुकाबले में मलेशिया को 6-0 से करारी शिकस्त दी। गुरिंदर सिंह और एसवी सुनील अन्य दो खिलाड़ी थे, जिन्होंने गोल करने वालों में अपना नाम लिखवाया।
विज्ञापन
भारत ने पहले क्वार्टर में दबदबा बनाए रखा। अनुभवी सुनील, मनदीप और गुरसाहिबजीत ने पहले दस मिनट में ही मौके बनाए। भारत को आठवें मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर मिला जिसे गुरिंदर ने गोल में बदला।
विज्ञापन
दूसरे क्वार्टर में भारत ने लगातार दबाव बनाया और 18वें मिनट में गुरसाहिबजीत ने उसकी बढ़त दोगुनी कर दी। इस बीच विश्व में 12वें नंबर के मलेशिया ने भी एक दो अच्छे हमले किए, लेकिन भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा ने उन्हें नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
भारत की तरफ से तीसरा गोल 33वें मिनट में उप कप्तान मनदीप ने जसकरण सिंह के पास पर किया। अंतिम क्वार्टर में भारतीय टीम ने मलेशिया पर अधिक दबाव बनाया और इन 15 मिनट में तीन गोल दागे। मनदीप ने 46वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया जबकि गुरसाहिब ने 56वें मिनट में टीम का पांचवां और सुनील ने 60वें मिनट में छठा और अंतिम गोल किया। भारत रविवार को विश्व में नंबर आठ न्यूजीलैंड का सामना करेगा।