{"_id":"5a2155d14f1c1bd0408ba35d","slug":"hwl-germany-beat-england-2-0-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"HWL: जर्मनी ने इंग्लैड को दी 2-0 से करारी मात","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
HWL: जर्मनी ने इंग्लैड को दी 2-0 से करारी मात
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Fri, 01 Dec 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
जर्मनी बनाम इंग्लैंड
- फोटो : TOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में शुक्रवार को खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड लीग में जर्मनी ने इंग्लैंड को 2-0 से करारी शिकस्त दी। जर्मनी की तरफ से मैट्स ग्रामबुश(19) और क्रिस्टोफर रुहर (25) दोनों ने दूसरे क्वार्टर में गोल किया।
विज्ञापन
पहले क्वार्टर में इंग्लैंड ने तेज शुरूआत की। शुरूआती में जर्मनी को दबाव में रहना पड़ा और इंग्लैंड ने जर्मनी को निरंतर परेशानी में डाला। वही, इंग्लैंड के लियाम अंसेल ने एक फ्री हिट जीता और सैम वार्ड को डिफलेक्शन मिला। हालांकि शॉट बहुत अच्छा था। मैच के दौरान यह उनका पहला शॉट था।
विज्ञापन
पढ़ें-- HWL Final: टीम इंडिया का ऐलान, खेल रत्न विजेता को किया बाहर
विज्ञापन
इसके अलावा इंग्लैंड ने पहले क्वार्टर के अंत तक जर्मनी पर दबाव बनाए रखा। पहले क्वार्टर के अंत कोई गोल नहीं हुआ। दूसरे क्वार्टर में जर्मनी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। जर्मनी की तरफ से मैट्स ग्रामबुश ने 19 वें मिनट में गोल किया। दोनों गोल जर्मनी ने दूसरे क्वार्टर में किया और इंग्लैड को 2-0 से मात दी।