फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey World League 2017: Netherlands beat India 3-1 in the last game of Pool B

हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स : नीदरलैंड ने रोका भारत का विजय रथ, 3-1 से हराया

Tue, 20 Jun 2017 10:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 20 Jun 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Hockey World League 2017: Netherlands beat India 3-1 in the last game of Pool B
भारत बनाम नीदरलैंड्स - फोटो : HT

भारतीय पुरुष टीम को हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में नीदरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। ग्रुप बी के आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-1 से पराजित कर दिया। नीदरलैंड अपने चारों मैच जीतकर 12 अंकों के साथ अपेन ग्रुप में शीर्ष पर है जबकि भारतीय टीम नौ अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन


नीदरलैंड की ओर से थिएरी ब्रिंकमैन ने मैच के दूसरे ही मिनट में मैदानी गोल कर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी थी। इसके बाद 12वें मिनट में सैंडर बार्ट ने पेनाल्टी को गोल में तब्दील कर नीदरलैंड की बढ़त को दोगुना कर दिया।
विज्ञापन


नीदरलैंड की ओर से मिर्को प्रूइजसेर ने 24वें मिनट में मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया। भारत की ओर से एकमात्र गोल आकाशदीप सिंह ने 28वें मिनट में किया। आकाशदीप का टूर्नामेंट में यह कुल पांचवां गोल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ी सरदार सिंह को मैच के 31वें जबकि नीदरलैंड के जोरिट क्रून को 50वें मिनट में पीला कार्ड दिखाया गया। इससे पहले भारत ने अपने पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड को 4-1 से हराया था जबकि अपने दूसरे मुकाबले में उसने कनाडा को 3-0 से पराजित किया था।


तीसरे मुकाबले में भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 से रौंदा था। भारतीय टीम पहले ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुकी है। रियो ओलंपिक में भी नीदरलैंड ने भारत को 2-1 से पराजित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed