फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey World Cup 2018: Netherlands crushed Pakistan

हॉकी विश्व कप 2018: क्वार्टर फाइनल पहुंचा जर्मनी, नीदरलैंड से हारकर भी जीता पाकिस्तान

Sun, 09 Dec 2018 11:59 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, भुवनेश्वर
सत्येन्द्र पाल सिंह, भुवनेश्वर Updated Sun, 09 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hockey World Cup 2018: Netherlands crushed Pakistan

क्रिस्टोफर रुइर, मार्को मिलताउ और लोरियन फुश्च जैसे स्ट्राइकरों के आक्रामक खेल की बदौलत जर्मनी ने मलयेशिया को यहां 5-3 से हरा कर लगातार तीसरी जीत के साथ पूल डी में शीर्ष पर रह कर हॉकी विश्व कप के सीधे क्वार्टर फाइनल में स्थान पाया। मलयेशिया इतने ही मैचों से मात्र एक अंक हासिल कर पाया।

विज्ञापन


अपने डच हॉकी उस्ताद रोलेंट ओल्टमैंस के मार्गदर्शन में मलयेशिया ने हारने के बावजूद यहां कलिंगा हॉकी स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ जो जीवट दिखाया उसके लिए उसकी तारीफ करनी होगी। मलयेशिया ने आठ में से तीन पेनल्टी कॉर्नर को गोल बदला जबकि जर्मनी इतने ही पेनाल्टी कॉर्नर पर मात्र एक पर ही गोल कर पाई। 
विज्ञापन


जर्मनी के कोच स्टीफन करमंस का टीम को आक्रामक अंदाज में खिलाना यहां विश्व कप में शिरकत करने वाली टीमों को भले ही चौंकाए लेकिन अब तक उसके लिए यही मुफीद रहा है। जर्मनी के लिए विंगर क्रिस्टोफर रुइर और टिम हर्जब्रुख ने दो-दो तथा मार्को मिलताउ ने एक गोल किया। मलयेशिया के लिए ड्रैग फ्लिकर राजी रहीम ने दो और नबील नूर ने एक गोल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विंगर क्रिस्टोफर रुइर के शुरू के दो क्वार्टर में दो तथा टिम हर्जब्रुख के एक गोल की बदौलत जब जर्मनी ने 3-0 की बढ़त हासिल कर ली तो तब यह मैच एकदम एकतरफा होता लगा। पहले क्वार्टर में विंगर टिम हर्जब्रुख ने दूसरे मिनट में डी के ऊपर से तेज शॉट जमा गोल कर जर्मनी का खाता खोला। 

क्रिस्टोफर रुइर ने पहले क्वार्टर के खत्म होने से एक मिनट पहले वॉली जमा गोल कर दिया। दूसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में रुइर ने दूसरे पेनाल्टी कॉर्नर पर मैच का अपना दूसरा गोल जर्मनी की बढ़त 3-0 कर दी। मलयेशिया ने दूसरे हाफ के खत्म होने से चार मिनट पहले चौथे पेनल्टी कॉर्नर पर राजी रहीम और पांचवें पर नबील नूर के गोल से जर्मनी की बढ़त को 2-3 कर दिया। 

मार्को मिलताउ ने तीसरे क्वार्टर के चौथे मिनट में जर्मनी की बढ़त 4-2 कर दी। मलयेशिया के ड्रैग फ्लिकर राजी रहीम ने छठे पेनल्टी कॉर्नर पर तेज फ्लिक से गोल कर स्कोर 3-4 कर दिया। टिम हर्जब्रुख ने खेल खत्म होने से दो पहले बाएं से तेज फर्राटा लगा मैच में अपना दूसरा गोल कर जर्मनी को 5-3 से जिता दिया।

हारकर भी जीता पाकिस्तान

पाकिस्तान को अपने अंतिम मुकाबले में नीदरलैंड से 1-5 से हार का मुंह देखना पड़ा। मगर पाकिस्तान इसके बावजूद क्रॉस ओवर दौर के लिए क्वालीफाई कर चुका है। 

जर्मनी की टीम तीन मैचों में नौ अंक से शीर्ष पर रही। नीदरलैंड छह अंक से दूसरे स्थान पर जबकि पाकिस्तान एक अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। मलेशिया का भी एक अंक था लेकिन एशियाई खेलों की रजत पदकधारी टीम खराब गोल अंतर के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 

सोमवार को क्रास ओवर मैच में इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से जबकि फ्रांस की भिड़ंत चीन से होगी जबकि बेल्जियम की टीम मंगलावार को पाकिस्तान से और नीदरलैंड की टीम कनाडा से भिड़ेगी। 

नीदरलैंड के लिए थिएरी ब्रिंकमैन (सातवें मिनट), वालेंटिन वर्गा (27वें मिनट), बॉब डि वूग्ड (37वें मिनट), जोरिट क्रून (47वें मिनट) और मिंक वान डर वीर्डन (59वें मिनट) ने गोल किए। वहीं पाकिस्तान के लिए एकमात्र गोल उमर भुट्टा ने नौंवे मिनट में किया। 

पाकिस्तान की टीम कभी भी एकजुट नहीं दिखी। अपने से ऊंची रैंकिंग की प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ वह ज्यादातर समय जवाबी हमलों पर निर्भर दिखी लेकिन टर्फ पर दोनों टीमों के बीच अंतर साफ देखा जा सकता था। 

दुनिया की चौथे नंबर की टीम नीदरलैंड ने चौथे ही मिनट में पेनल्टी कार्नर हासिल कर अच्छी शुरूआत की, हालांकि वे इसका फायदा नहीं उठा पाए। तीन मिनट बाद ब्रिंकमैन ने नीदरलैंड को बढ़त दिलाई। 

पाकिस्तान ने हालांकि वापसी करते हुए लगातार तीन पेनल्टी कार्नर हासिल किये, जिसमें से अंतिम में भुट्टा ने रिबाउंड से गोल किया। 

दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने पेनल्टी कार्नर पर प्रयास किये, पर गोल करने में कामयाब नहीं हो सकीं। हाफ टाइम से तीन मिनट पहले नीदरलैंड ने वर्गा के शानदार मैदानी गोल की बदौलत बढ़त हासिल की। 

उसने 37वें मिनट में डि वूग्ड के जेरोएन हट्जबर्गर के पास पर किये गोल से इसे और बढ़ा लिया।  नीदरलैंड ने हमले जारी रखे और तेजी से दो पेनल्टी कार्नर भी हासिल किये जिसमें से एक में जोरिट क्रून ने स्कोर 4-1 कर मैच यूरोपीय टीम के पक्ष में कर दिया। 

मैच समाप्त होने से पहले वान डर वीर्डन ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर स्कोर में इजाफा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed