फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey world cup 2018: England beat New Zealand by 2-0 to set up quarter-final with Argentina

हॉकी विश्व कपः इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराया, क्वार्टरफाइनल में अर्जेंटीना से होगी भिड़ंत

Mon, 10 Dec 2018 08:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Dec 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
Hockey world cup 2018: England beat New Zealand by 2-0 to set up quarter-final with Argentina
Hockey World Cup 2018

इंग्लैंड ने पहले क्रास ओवर मैच में दबदबा बनाते हुए न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर सोमवार को पुरुष हाकी विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इंग्लैंड के लिए विल कलनान (25वें मिनट) ने मैदानी गोल दागा जबकि ल्यूक टेलर (44वें मिनट) ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला।

विज्ञापन


बुधवार को पहले क्वार्टर फाइनल में अब इंग्लैंड का सामना ओलंपिक चैंपियन अर्जेन्टीना से होगा। दुनिया की सातवें नंबर की टीम इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया और दुनिया की नौवें नंबर की टीम के मुकाबले में पहले दो क्वार्टर में अधिक मौके बनाए।
विज्ञापन


इंग्लैंड को पांचवें मिनट में पहला पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन टीम इसका फायदा उठाने में नाकाम रही। इंग्लैंड ने दूसरे क्वार्टर के 25वें मिनट में विल के गोल से बढ़त बनाई जिन्होंने बायें छोर से कप्तान फिल रोपर के पास को गोल में पहुंचाया। इसके दो मिनट बाद लियाम अंसेल बेहद करीबी अंतर से गोल करने से चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड ने 28वें मिनट में अच्छा मूव बनाया लेकिन निक रोस के शाट को इंग्लैंड के गोलकीपर जार्ज पिनर ने नाकाम कर दिया। इसके कुछ सेकेंड बाद इंग्लैंड को पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन टीम इस बार भी गोल करने में नाकाम रही।

हाफ टाइम तक इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे थी। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में इंग्लैंड को लगातार दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन इस बार भी टीम को निराशा हाथ लगी। न्यूजीलैंड ने इस बीच कुछ मूव बनाए लेकिन टीम गोल करने में नाकाम रही।

इंग्लैंड को तीसरे क्वार्टर के अंतिम लम्हों में अपना पांचवां पेनल्टी कार्नर मिला जिसे टेलर ने गोल में बदला। डेविड कोंडोन के शुरुआती प्रयास को न्यूजीलैंड के गोलकीपर रिचर्ड जायस ने नाकाम कर दिया था लेकिन टेलर ने रिबाउंड पर गोल दाग दिया।

न्यूजीलैंड ने दो गोल पिछड़ने के बाद अंतिम क्वार्टर में अपने गोलकीपर जायस को हटा दिया। इंग्लैंड की टीम बिना गोलकीपर के दो पेनल्टी कार्नर हासिल करने वाली पहली टीम बनी लेकिन उसे गोल करने में सफलता नहीं मिली।

मैच के अंतिम मिनट में न्यूजीलैंड को एक और पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन पिनर ने इसे नाकाम कर दिया।इंग्लैंड की टीम ने इसके साथ ही तय किया कि उसका सभी विश्व कप में शीर्ष आठ में जगह बनाने का रिकार्ड बरकरार रहेगा। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed