{"_id":"5c164cf3bdec2253b332b903","slug":"hockey-world-cup-2018-australia-win-bronze-medal-to-beat-england-by-8-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी विश्व कपः क्रेग की हैट्रिक से ऑस्ट्रेलिया ने जीता कांस्य, इंग्लैंड को दी 8-1 से दी कारारी मात","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी विश्व कपः क्रेग की हैट्रिक से ऑस्ट्रेलिया ने जीता कांस्य, इंग्लैंड को दी 8-1 से दी कारारी मात
Sun, 16 Dec 2018 06:32 PM IST
Mukesh Jha
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 16 Dec 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
Hockey World Cup 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछली चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड का किला हॉकी विश्व कप के कांसे के लिए खेले मैच में शनिवार को ऐसा बिखेरा उसके हौसले ही पस्त हो गए। मैन ऑफ द मैच टॉम क्रेग (9वें, 19 वें और 35 वें मिनट) के तीन मैदानी गोल, जेरमी हेवर्ड (57 एवं 60 वां मिनट) के पेनाल्टी कॉर्नर पर दागे दो, ब्लैक गोवर्स (08), ट्रेंट मिटन (32) और टिम ब्रैंड (34)के एक-एक गोल से दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8-1 से हराकर कांसा अपने नाम किया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड के हाथों सेमीफाइनल में शूटआउट में हार की कसक इंग्लैंड पर गोल की बारिश कर उतारी। इंग्लैंड के लिए संतोष की बात यह रही कि उसके लिए चौथा औैर संभवत: अपना आखिरी विश्व कप खेल रहे मिडफील्डर बैरी मिडलटन टीम की ओर से गोल करने में सफल रहे।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया को मिले छह में तीन पेनल्टी कॉर्नर में जेरमी हेवर्ड ने दो और ट्रेंट मिटन ने एक को गोल में बदला। तीसरे क्वार्टर में दो मिनट के अंदर तीन गोल कर ऑस्ट्रेलिया ने 6-0 की बढ़त के साथ अपनी जीत पक्की कर दी थी। ब्लैक गोवर्स ने बेहतरीन कलाकारी दिखाते हुए आठवें मिनट में मैदानी गोल कर ऑस्ट्रेलिया को बढ़त क्या दिलाई इंग्लैंड की रक्षक पंक्ति पूरी तरह टूट गई। टॉम क्रेग ने अगले 11 मिनट में दो बढ़िया मैदानी गोल कर ऑस्ट्रेलिया को हाफ टाइम तक 3-0 से आगे कर दिया।
विज्ञापन
ट्रेंट मिटन ने पहले ही पेनल्टी कार्नर पर गोल कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरे क्वार्टर में 4-0 से आगे कर उसकी जीत पक्की कर दी। टिम ब्रैंड और टॉम क्रेग ने 34 वें दो गोल कर ऑस्ट्रेलिया को 6-0 से आगे कर दिया था। इंग्लैंड के मिडफील्डर बैरी मिडलटन ने तीसरे क्वार्टर के आखिरी सेकंड में गोल कर स्कोर 1-6 कर दिया। जेरमी हेवर्ड ने आखिरी तीन मिनट में अंतिम दो पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल कर ऑस्ट्रेलिया को 8-1 से जीत दिलाई।
कांस्य पदक मुकाबले में सबसे बड़ी जीत
ऑस्ट्रेलिया की इंग्लैंड पर यह जीत विश्व कप के इतिहास में कांस्य पदक मुकाबले में किसी भी टीम की सबसे बड़े अंतर से जीत है। 1994 के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने जर्मनी को 5-2 से हरा कर कांसा जीता था। तीन बार खिताब जीतने और दो बार उपविजेता रही ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर जीत के साथ पांचवीं बार कांसा अपने नाम किया। इंग्लैंड की टीम यहां इस विश्व कप में अपना लगातार दूसरा और आखिरी मैच आधा दर्जन या इससे ज्यादा गोल से ज्यादा से हारी।
05: वां कांस्य पदक है ऑस्ट्रेलिया का विश्व कप हॉकी के इतिहास में
1994: में सिडनी में अपनी मेजबानी में भी ऑस्ट्रेलिया को मिला था तीसरा स्थान
21 : बार जीती है इंग्लैंड से ऑस्ट्रेलिया से 28 आपसी मुकाबलों में