फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey World Cup 2018: Argentina will contest with France and New Zealand to take on Spain

हॉकी विश्व कप 2018: अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच होगी टक्कर, न्यूजीलैंड से टकराएगा स्पेन

Thu, 06 Dec 2018 01:44 AM IST
विशेष संवाददाता, भुवनेश्वर
विशेष संवाददाता, भुवनेश्वर Updated Thu, 06 Dec 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
Hockey World Cup 2018: Argentina will contest with France and New Zealand to take on Spain

लगातार दो मैच जीत चुकी ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना की टीम बृहस्पतिवार को जब हॉकी विश्व कप में पूल ए में फ्रांस के खिलाफ उतरेगी तो उसकी निगाह जीत की हैट्रिक के साथ सीधे क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाने की होगी।

विज्ञापन


हालांकि अगले दौर में पहुंचने के लिए उसे सिर्फ एक ड्रॉ की जरूरत है। ऑगस्टीन मजीली, लुकास विला और जुआन गिलार्डी जैसे स्ट्राइकर और गोंजालो पिलात जैसे ड्रैग फ्लिकर की मौजूदगी में फ्रांस के लिए अर्जेंटीना को रोकना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन


वहीं फ्रांस को अपनी पहली जीत की तलाश है। उसने एक मैच हारा और एक ड्रॉ खेला है। दुनिया की 20वें नंबर की टीम फ्रांस को अपने किले की चौकसी करनी तो आती है पर गोल करने की कला में उसका हाथ तंग है। गोल करने के लिए वह ज्यादातर अपने कप्तान विक्टर चार्लेट पर ही निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा विक्टर लॉकवुड, टिमोथी क्लीमेंट और मैक्समिल पर भी टीम को जीत दिलाने का दारोमदार होगा। फ्रांस के इन स्ट्राइकरों के अर्जेंटीना के गोलरक्षक जुआन विवाल्डी और कप्तान फुलबैक पैड्रो इबारा से पार पाना खासा मुश्किल होगा।

न्यूजीलैंड की टक्कर स्पेन से

दुनिया की आठवें नंबर की टीम स्पेन और नौवें नंबर की न्यूजीलैंड के बीच पूल ए में दूसरे और तीसरे स्थान के लिए लड़ाई है। न्यूजीलैंड के दो मैचों से तीन और स्पेन के इतने ही मैचों से एक अंक है। स्पेन ने अर्जेंटीना को पहले मुकाबले में कड़ी टक्कर दी थी ऐसे में न्यूजीलैंड के लिए उससे पार पाना आसान नहीं होगा।

स्पेन के पास मार्क सालेज, विंस रूईज और एनरिक गोंजालेज के रूप में आक्रामक मिडफील्डरों के साथ कुइको कोर्टेज के रूप में बेहद मुस्तैद गोलरक्षक हैं। वहीं न्यूजीलैंड पंछिया बंधुओं जैरेड और अरुण के साथ शिया मैकलीज, फिलिप हेडन और जार्ज मुइर पर निर्भर है। इन सभी के लिए स्पेन के गोलरक्षक कोर्टेज को छकाना आसान नहीं होगा।

स्पेन बनाम न्यूजीलैंड (शाम 5 बजे से)
अर्जेंटीना बनाम फ्रांस (शाम 7 बजे से)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed