फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey Men's World Cup 2023 Schedule India in group D with England, Spain and Wales

Hockey Men's World Cup 2023: हॉकी विश्व कप का शेड्यूल जारी, ग्रुप डी में भारत के साथ इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स

Thu, 08 Sep 2022 03:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 03:26 PM IST
सार

हॉकी विश्व कप में 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप डीम में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ रखा गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना और फ्रांस के साथ है। 
 

विज्ञापन
Hockey Men's World Cup 2023 Schedule India in group D with England, Spain and Wales
भारतीय ह़़ॉकी टीम - फोटो : ANI

विस्तार

पुरुषों के हॉकी विश्व कप 2023 के लिए शेड्यूल का एलान हो चुका है। 16 टीमों को चार अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है। भारतीय टीम ग्रुप डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ग्रुप ए में अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी। ग्रुप बी में बेल्जियम, जर्मनी, कोरिया और जापान को रखा गया है। ग्रुप सी में नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली की टीम है। इस टूर्नामेंट का आयोजन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 13 जनवरी 2023 से 29 जनवरी 2023 के बीच होगा।  
विज्ञापन


Image

भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में हॉकी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने सीधे क्वालीफाई कर लिया है। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को ग्रुप ए में अर्जेंटीना, फ्रांस और चिली के साथ रखा गया है। पिछली बार की चैंपियन बेल्जियम ग्रुप बी में एशिया की चैंपियन दक्षिण कोरिया, जर्मनी और जापान के साथ है।

सिर्फ एक बार हॉकी विश्व कप जीत पाई है टीम इंडिया
हॉकी विश्व कप के 52 साल के इतिहास में भारतीय टीम सिर्फ एक बार खिताब जीत पाई है। 1975 में भारतीय टीम मलेशिया में चैंपियन बनी थी। इसके अलावा 1973 में भारत दूसरे स्थान पर रहा था। साल 1971 में हॉकी विश्व कप पहली बार आयोजित हुआ था और टीम इंडिया तीसरे स्थान पर रही थी। भारत में चौथी बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। इससे पहले 1982, 2010 और 2018 में भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है। 

पाकिस्तान हॉकी विश्व कप के इतिहास की सबसे सफल टीम है। पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा चार बार यह टूर्नामेंट जीता है। दो बार फाइनल में हारी है और एक बार चौथे स्थान पर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed