हॉकी इंडिया का बड़ा फैसला, मारपीट मामले में पंजाब पुलिस और पीएनबी के खिलाड़ियों को किया निलंबित
हॉकी इंडिया की अनुशासन समिति ने पंजाब पुलिस के खिलाड़ी हरदीप सिंह और जसकरण सिंह को 18 महीने जबकि दुपिंदरदीप सिंह, जगमीत सिंह, सुखप्रीत सिंह सरनवजीत सिंह और बलविंदर सिंह को 12 महीने के लिए निलंबित कर दिया। इनका निलंबन 11 दिसंबर से लागू होगा। इनके खिलाफ यह कार्रवाई हॉकी इंडिया/हॉकी इंडिया लीग आचार संहिता लेवल तीन के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर की गई।
पंजाब पुलिस के टीम मैनेजर अमित संधू को भी 18 माह के लिए निलंबित किया गया है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक के सुखजीत सिंह, गुरसिमरन सिंह अर सुमित टोपो को 12 महीने जबकि कप्तान जसबीर सिंह को टीम के इस उग्र व्यवहार के लिए जिम्मेदार मानकर छह महीने तक निलंबित करने का फैसला किया। समिति ने साथ ही इन सभी पर निलंबन खत्म होने के बाद 24 महीने तक प्रोबेशन पर रखने का फैसला लिया। पंजाब पुलिस को किसी भी अखिल भारतीय टूर्नामेंट में शिरकत करने के लिए (10 मार्च से 9 जून 2020) चार माह तक निलंबित करने का फैसला किया है।
Hockey India suspends players from Punjab Armed Police for 12-18 months, Punjab National Bank for 6-12 months
विज्ञापन विज्ञापन
Read @ANI Story | https://t.co/r7PEXzqH2d pic.twitter.com/BxtmuqZwyb— ANI Digital (@ani_digital) December 10, 2019
भोला नाथ की अध्यक्षता वाली अनुशासन समिति ने पिछले महीने 56वें नेहरू सीनियर पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में दोनों टीमों के बीच हुई मारपीट के मामले में यह कड़ी कार्रवाई की है। समिति में हॉकी इंडिया की सीईओ इलिना नॉर्मन और पूर्व ओलंपियन हरबिंदर सिंह, खासतौर पर आमंत्रित आईएचएफ अध्यक्ष मुश्ताक अहमद और महासचिव राजिंदर सिंह मौजूद थे।