{"_id":"6182aca8d92ad03e29206074","slug":"hockey-india-responded-after-former-indian-womens-team-coach-sjoerd-marijnes-comments-about-pending-dues","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद: हॉकी इंडिया की सलाह पर रोका गया सोर्ड मारिन का वेतन, साई ने बताया पूरा मामला","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
विवाद: हॉकी इंडिया की सलाह पर रोका गया सोर्ड मारिन का वेतन, साई ने बताया पूरा मामला
Wed, 03 Nov 2021 09:07 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 03 Nov 2021 09:07 PM IST
सार
भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच सोर्ड मारिन का पूर्ण वेतन एनओसी नहीं मिलने के कारण रोक दिया गया है। मारिन का पूर्ण वेतन हॉकी इंडिया की सिफारिश के बाद इसलिए रोक दिया गया क्योंकि उन्होंने अभी तक आधिकारिक लैपटाप नहीं लौटाया।
विज्ञापन
Sjoerd Marijne
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक में सेमीफाइनल तक का ऐतिहासिक सफर तय करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के स्टार कोच सोर्ड मारिन का पूर्ण वेतन एनओसी नहीं मिलने के कारण रोक दिया गया है। पूर्व कोच मारिन का पूर्ण वेतन हॉकी इंडिया की सिफारिश के बाद इसलिए रोक दिया गया क्योंकि उन्होंने अभी तक आधिकारिक लैपटाप नहीं लौटाया। इसी वजह से उन्हें ‘अनापत्ति पत्र’ (एनओसी) भी नहीं दिया गया। हालांकि नीदरलैंड निवासी मारिन के अनुसार यह लैपटाप जल्दी ही भारत पहुंचने वाला है।
विज्ञापन
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सूत्रों के अनुसार मारिन का छह दिन का वेतन (जो 1800 डॉलर) फिलहाल के रोका गया है। साई के सूत्रों ने कहा कि हॉकी इंडिया ने लैपटाप के संबंध में रिपोर्ट किया क्योंकि इसमें महिला हॉकी टीम के सदस्यों का सारा ‘डाटा’ मौजूद था। डेन बॉश में बसे मारिन ने कहा कि वह इसे ठीक करवाने के लिए ले गए थे क्योंकि यह अगस्त में टूट गया था और अब इसे वापस भेज दिया है।
विज्ञापन
आधिकारिक लैपटाप मिलने के बाद होगा बकाया वेतन का भुगतान
मारिन का कार्यकाल भारतीय महिला टीम के टोक्यो ओलंपिक खेलों में चौथे स्थान पर रहने के बाद समाप्त हो गया था। साई के सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘31 जुलाई 2021 तक उनके सारे भत्तों को भुगतान कर दिया गया है और उनकी एक से छह अगस्त के बीच हमारे साथ काम करने की 1800 डॉलर की राशि लंबित है जिसका हम अनुबंध के अनुसार आधिकारिक लैपटाप मिलने के बाद भुगतान कर देंगे।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘साई ने हॉकी इंडिया से आधिकारिक सूचना मिलने के बाद ही उनका वेतन रोका जिन्होंने हमें उन्हें एनओसी नहीं देने की सलाह दी क्योंकि उन्होंने अभी तक आधिकारिक लैपटाप जमा नहीं किया था।’
साई सूत्र ने हालांकि कहा कि जैसे ही उन्हें आधिकारिक लैपटाप मिल जाएगा, वे उनका भुगतान कर देंगे। वहीं जब मारिन से नीदरलैंड के डेन बॉश में पीटीआई ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक उनका पूर्व नियोक्ता पूर्ण भुगतान कर देगा।
उन्होंने कहा, ‘अगर आप मेरे भुगतान के बारे में पूछोगे तो कुछ राशि अब भी साई के साथ लंबित है। लेकिन मैं लगातार साई अधिकारियों के साथ संपर्क में हूं और उन्होंने मुझे आश्वस्त किया है कि जैसे ही उन्हें लैपटाप मिल जाएगा वे भुगतान पूरा कर देंगे।’