{"_id":"00b6f944-5ccf-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"hockey-india-league-ropes-in-airtel-as-associate-sponsor","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी इंडिया लीग का सहायक प्रायोजक बना एयरटेल","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी इंडिया लीग का सहायक प्रायोजक बना एयरटेल
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sat, 12 Jan 2013 09:57 PM IST
विज्ञापन
हीरो हॉकी इंडिया लीग ने टेलीकॉम जगत की शीर्ष कंपनी भारती एयरटेल लिमिटेड को सोमवार से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट से सहायक प्रायोजक के रूप में जोड़ा है। हॉकी इंडिया लीग के चेयरमैन और हॉकी इंडिया के महासचिव नरिंदर बत्रा ने एचआईएल से एयरटेल के जुड़ने का स्वागत किया।
विज्ञापन
बकौल बत्रा, ‘हीरो हॉकी इंडिया लीग से जुड़ने और इस एतिहासिक प्रतियोगिता का हिस्सा बनने पर हम भारत एयरटेल का स्वागत करते हैं। उनके जुड़ने से भारतीय हॉकी को बढ़ावा मिलेगा और खेल नए स्तर पर पहुंच पाएगा।’ टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में यहां ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में जेपी पंजाब वारियर्स का मुकाबला दिल्ली वेवराइडर्स से होगा।
विज्ञापन