फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey india announces 33 probable for preparation of sultan johar cup 2019

दिलप्रीत जूनियर हॉकी शिविर के संभावितों में कायम, सुल्तान जोहोर कप के लिए 33 संभावित घोषित

Sun, 08 Sep 2019 07:46 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 08 Sep 2019 07:46 AM IST
विज्ञापन
Hockey india announces 33 probable for preparation of sultan johar cup 2019
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

हॉकी इंडिया ने अगले महीने होने वाले सुल्तान जोहोर कप की तैयारियों के मद्देनजर सोमवार से बंगलूरू में शुरू होने वाले चार हफ्ते के जूनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 33 कोर संभावित खिलाड़ियों का चयन किया। ओडिशा में सीनियर विश्व कप में खेल चुके युवा स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह को कोर ग्रुप के 33 संभावितों में बरकरार रखा है।  मात्र एक बदलाव किया गया है। सुंदरम सिंह राजावत की जगह अब यशदीप सिवाच को शामिल किया गया है। यह शिविर 7 अक्तूबर को खत्म होगा जिसके बाद टीम मलयेशिया में नौंवे सुल्तान जोहोर कप के लिए रवाना होगी जो 12 अक्तूबर से शुरू होगा। सुल्तान जोहोर कप में ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड, जापान, भारत और मेजबान मलयेशिया जैसी टीमें खेलेंगी। 

विज्ञापन

कोर संभावित सूची इस प्रकार है

गोलकीपर : पवन, प्रशांत कुमार चौहान, साहिल कुमार नायक।
डिफेंडर : सुमन बेक, प्रताप लकड़ा, संजय, यशदीप सिवाच, मनदीप मोर, परमप्रीत सिंह, दिनाचंद्र सिंह मोइरंगथेम, नबीन कुजूर, शारदा नंद तिवारी, नीरज कुमार वारिबम।
मिडफील्डर : सुखमन सिंह, ग्रेगरी जेस, अंकित पाल, आकाशदीप सिंह जूनियर, विष्णुकांत सिंह, गोपी कुमार सोनकर, विशाल अंतिल, सूर्या एनएम, मनिंदर सिंह, रविचंद सिंह मोइरंगथेम।
फॉरवर्ड : सुदीप चिरमाको, राहुल कुमार राजभर, उत्तम सिंह, एस कार्ति, दिलप्रीत सिंह, अराईजीत सिंह हुंडल, अमनदीप सिंह, प्रभजोत सिंह, शिवम आनंद और अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed