{"_id":"f6b48588-5cd3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"hil-going-to-be-tremendous-for-indian-hockey-says-jamie-dwyer","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआईएल पर फिदा ऑस्ट्रेलियाई लेजेंड","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एचआईएल पर फिदा ऑस्ट्रेलियाई लेजेंड
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2013 10:00 PM IST
विज्ञापन
हॉकी इंडिया लीग में सर्वाधिक महत्व पाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी व प्रशिक्षक इस लीग पर फिदा हैं। जेपी पंजाब वारियर्स के ऑस्ट्रेलियाई कोच बैरी डांसर ने इस लीग को सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि दुनिया की हॉकी के लिए बेहद महत्वपूर्ण करार दिया।
विज्ञापन
वहीं पंजाब वारियर्स ने शनिवार को अपने कप्तान के रूप में महान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जेमी ड्वाएर के रूप में कर दी। ड्वाएर ने भी पूरी टीम से घुलने मिलने की कोशिश शुरू कर दी हैं। यहां तक उन्होंने हिंदी के कुछ शब्दों को भी सीख लिया है।
विज्ञापन
टीम की जर्सी के प्रदर्शन के मौके पर ड्वाएर ने कहा कि इस लीग के जरिए उन्हें विभिन्न खिलाड़ियों के जरिए कई तरह की संस्कृतियों से रूबरू होने का मौका मिला। खासतौर पर इस टीम का कप्तान बनना उनके लिए किसी सम्मान से कम नहीं है। जैसे-जैसे खिलाड़ी एक साथ प्रैक्टिस करेंगे उनका प्रदर्शन निखरता जाएगा।
विज्ञापन
ड्वाएर ने भी कहा इस लीग से भारतीय खिलाड़ियों को बेहद फायदा होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच रहे बैर डांसर तो जालंधर में टीम को मिले गर्मागर्म स्वागत से गदगद हैं। लेकिन उनका मुख्य मकसद लीग में टीम को एक यूनिट के रूप में उतारने का है। टीम में ड्वाएर के अलावा नीदरलैंड के गोलकीपर जैप स्टॉकमैन, ऑस्ट्रेलियाई साइमन आरचर्ड, मार्क नोल्स, कीरेन गोवर्स, रॉब हैमंड, अर्जेंटीनी ल्यूकास रे जैसे विदेशी व एसवी सुनील, भरत छेत्री, इगनेस टिर्की, शिवेंद्र सिंह जैसे भारतीय खिलाड़ी हैं।